Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:31 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » साम्प्रदायिक दंगा कराने की कोशिश में सात गिरफ्तार
Headlines

साम्प्रदायिक दंगा कराने की कोशिश में सात गिरफ्तार

April 29, 2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

अयोध्या। पवित्र माह रमजान में अयोध्या को सांप्रदायिक दंगों में झोंकने की कोशिश करने वाले अभियुक्तों में 7 को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। 4 अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। प्रकरण 26 अप्रैल की रात का है। शहर अयोध्या के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर, एवं आपत्तिजनक वस्तु व धार्मिक पुस्तक की प्रति फेंकी गई थी। गुरुवार को प्रेसवार्ता कर मामले का एसएसपी शैलेश पांडेय ने खुलासा किया।

एसएसपी ने बताया कि शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले 07 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त वाहन एवं टोपी तथा मोबाइल बरामद किया गया है। मामले के दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। सीसीटीवी आदि खंगाले गए थे जिससे अभियुक्तों की जानकारी मिली। वहीं कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में स्पेशल टीम गठित की गई। टीम में प्रभारी निरीक्षक कैण्ट अरुण प्रताप सिंह एवं प्रभारी एसओजी रतन कुमार शर्मा पड़ताल में लग गए। यह घटना शहर अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन एवं गुलाबशाह दरगाह जेल के पीछे की गई। जिसमें आपत्तिजनक वस्तु एवं आपत्तिजनक पोस्टर व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश हुई। मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को टीम ने आरटीओ दफ्तर के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्तों में महेश कुमार मिश्रा निवासी खोजनपुर कोतवाली नगर, प्रत्युष श्रीवास्तव निवासी एल 757 आवास विकास कालोनी अमानीगंज, नितिन कुमार निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी, दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन निवासी नाका मुरावन टोला, बृजेश पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर, शत्रुघ्न प्रजापति निवासी सहादतगंज कुम्हार मण्डी तथा विमल पाण्डेय निवासी उमरहा थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या हैं। सभी पर अग्रिम कार्रवाई की गई है।

घटना के खुलासे में एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों से कड़ी पूछताछ की गई। अभियुक्तों ने बताया कि महेश कुमार मिश्रा इस कार्य का मुख्य साजिशकर्ता रहा है। उसी ने साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली में घटित घटना के विरोध में बृजेश पाण्डेय के मकान मे साजिश रची। महेश मिश्रा ने फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा तथा प्रत्युष श्रीवास्तव ने चैक से गुदड़ी जाने वाले दर्रे के नीचे बनी रफीक बुक स्टोर की दुकान से 02 धार्मिक पुस्तकें (कुरान शरीफ) एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चैक से टोपी खरीदी गई। आकाश ने आपत्तिजनक वस्तु लालबाग से उपलब्ध कराया। 26 अप्रेल की रात लगभग 10 बजे वर्मा ढ़ाबा नवीनमण्डी के पास जुटे।

जहां खाना खाने के बाद बृजेश पाण्डेय के मकान निकट आरटीओ आफिस के पास महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव ने फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया। जिसके बाद 04 मोटरसाइकिल से सभी लोग देवकाली बाईपास से देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पंहुंचे। जहां पर पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सके। फिर खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) फाड़कर एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला। वहीं से एसएसबी स्कूल के पास से होकर साकेत प्रिनिं्टग प्रेस होते हुए थाना कोतवाली नगर के पीछे वाले रास्ते से राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला। वहां से टकसाल होते हुए खिड़की अली बेगमें वही हरकत की।

फिर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से एसबीआई मेन ब्रांच के सामने से निकलकर तहसील चैराहा होकर ईदगाह सिविल लाइन पर धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ), आपत्तिजनक वस्तु एवं आपत्तिजनक पम्पलेट डाला। तहसील चैराहा होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से निकलकर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद घोसियाना रामनगर मस्जिद के पास मुख्य सड़क पर ही धार्मिक पुस्तक (कुरान शरीफ) एवं आपत्तिजनक वस्तु तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डालने के बाद कौशलपुरी होकर बृजेश पाण्डेय के मकान पर पंहुंचे। वहां से सभी लोग अपने अपने घर चले जाने की बात बताई है। इस घटना मे कुल 11लोग मिल थे जिसमे से 04 अभियुक्त फरार हैं। अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलाउडस्पीकर हटाओ अभियान पर शिवपाल ने उठाये सवाल
Next Article मुख्यमंत्री ने गुल्लू-कालू को दुलारा, जनता के दुखते रग पर लगाया मरहम

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.