Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 09:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भागलपुर में बम ब्लास्ट, सात बच्चे जख्मी
Headlines

भागलपुर में बम ब्लास्ट, सात बच्चे जख्मी

October 1, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भागलपुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhagalpur : बिहार में भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजांगी मैदान में आज यानी मंगलवार दोपहर को बम ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में करीब सात बच्चे बेतरह जख्मी हो गये। इनमें से तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। जख्मी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद इरशाद के दो बेटे मन्नू, गोलू और मो. अब्दुल सत्तार के बेटे हारून की हालत चिंताजनक है। वहीं, मो सज्जाद के बेटे मो शाकिब, मो. साहिल पिता और मो आफताब के बेटे आरिफ और समर भी जख्मी हुए हैं।

आसपास से जुटे लोगों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल मन्नू की मां ने कहा कि बम कैसे फटा हमें नहीं पता। आवाज सुनकर हम घर से निकले तो देखा मेरा बच्चा खून से लथपथ था। बहुत तेज धमाका हुआ था। मैं अपने दो बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंची। सभी बच्चे शाहजंगी मैदान में खेल रहे थे। खेलने के क्रम में धमाका हुआ है। उधर घटना की सूचना पर हबीबपुर थानेदार पंकज राउत, सिटी एसपी और डीएसपी-2 राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश में जुट गये।

मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया है। खुफिया एजेंसी आईबी की टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर मौजूद है। अब तक विस्फोट के पीछे के कारणों का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी है।

जख्मी बच्चों ने बताया कि खेलने के दौरान राजा हाथ में कुछ लेकर आया था। जिससे वे लोग खेल रहे थे। उसके हाथ से गिरते ही वह सामान फट गया। घटना को लेकर भागलपुर के पुलिस कप्तान आनंद कुमार ने बताया कि सिटी एसपी के देखरेख में स्पेशल टीम गठित की गयी है। घटनास्थल से कई संदिग्ध सामान एकत्रित किये गये हैं। FSL टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात का पता लगाया जा सकेगा कि बम कितना शक्तिशाली था। SSP ने बताया कि अभी तक सात बच्चों के घायल होने की जानकारी मिली है। पुलिस अपना काम कर रही है। बम कहां से आया और किसने लाया इसकी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमशहूर एक्टर गोविंदा को लगी गोली, क्या बोले डॉक्टर… जानें
Next Article प्रिंसिपल ने स्कूल में कर डाला खतरनाक कांड… जानें क्या

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.