Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 06:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शहाबुद्दीन की पत्नी आशिक संग फरार
Headlines

शहाबुद्दीन की पत्नी आशिक संग फरार

January 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शहाबुद्दीन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : 33 साल की एक विवाहिता अपने चार बच्चों को लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो गयी। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पत्नी और बच्चों की तलाश में भटकता पति रामगढ़ थाने पहुंचा। घटना 30 दिसंबर, 2024 की है। बताया गया कि मूल रूप से बिहार के नवादा के फतेहपुर गांव का रहने वाला शहाबुद्दीन अपनी पत्नी रूबी खातून, 10 साल की बेटी जैनब परवीन, नौ साल की बेटी आफिया परवीन, सात साल बेटा मो. जफर और पांच साल का बेटा मो. जैद के साथ रामगढ़ में नई सराय बस्ती में किराये के मकान में रह रहा था। वह जिस मकान में वह रहता था वहीं आजम खान नाम का शख्स भी किरायेदार के तौर पर रह रहा था। शहाबुद्दीन का इल्जाम है कि आजम खान ने ही उसकी पत्नी को इश्क के जाल में फंसाया और उसे अपने साथ ले उड़ा।

शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह पहले रामगढ़ के बिहार फाउंड्री प्लांट में काम करता था। जब वहां उसका काम छूटा तो उसे गाजियाबाद की एक फैक्टरी में काम मिला। वह काम करने के लिए जब गाजियाबाद चला गया तो आजम खान का लगातार उसकी पत्नी रूबी खातून से मिलना-जुलना शुरू हो गया। शहाबुद्दीन ने इस बात पर आपत्ति जताई तो उन दोनों का मिलना तो बंद हुआ लेकिन फोन पर बातें जारी रहीं। कई बार शहाबुद्दीन ने पत्नी को आजम खान के साथ बात करते हुए पकड़ा भी था।

auto

शहाबुद्दीन की पत्नी रूबी से आखिरी बार 29 दिसंबर 2024 को बात हुई थी। उसने उसे बताया था कि एक जनवरी को वह रामगढ़ उसके पास आने वाला है। जब वह पहुंचा तो देखा कि ना तो उसकी पत्नी थी और ना ही चारों बच्चे। उसने मकान मालिक और आसपास के लोगों से पूछा तो पता चला कि 30 दिसंबर को उसकी पत्नी और चारों बच्चे आजम खान के साथ चले गये हैं। शहाबुद्दीन ने मूल घर और ससुराल में भी तलाश की लेकिन वे लोग नहीं मिले। अब रामगढ़ पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : तड़प-तड़प कर बहू ने तोड़ा दम… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड में 4 रोज तक छाये रहेंगे बादल, कब से कब तक… जानें
Next Article मां-बाप को कहां अंदाजा था कि दामन पर खुरेंच लगायेंगी दोनों बेटियां

Related Posts

Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Headlines

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026
Headlines

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.