Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 06:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मां-बाप को कहां अंदाजा था कि दामन पर खुरेंच लगायेंगी दोनों बेटियां
Headlines

मां-बाप को कहां अंदाजा था कि दामन पर खुरेंच लगायेंगी दोनों बेटियां

January 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दोनों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : ‘खोदा पहाड़, निकली चूहिया’ वाली कहावत जैसी हो गयी राजधानी रांची से अचानक गायब हुई दो सगी बहनों की कहानी। रांची पुलिस ने बीते 11 जनवरी को गायब हुई हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्ट्रीट रोड की रहने वाली दो सगी बहनों को खोज निकाला। बड़ी बहन की उम्र 20 साल छोटी की 18 साल है। दोनों कर्नाटक में मिली। जिस रोज ये दोनों बहने गायब हुई थीं, उस रोज से रांची पुलिस की नींद उड़ गयी थी। मामले में अज्ञात टेम्पो ड्राइवरों के खिलाफ अपहरण का केस तक दर्ज कर लिया गया था। पुलिस-प्रशासन के छोटे-बड़े अधिकारी से लेकर हेल्थ मिनिस्टर और सांसद तक दोनों बहनों के घर जाना पड़ा। युवा सीएम हेमंत सोरेन खुद इस मामले पर नजर रखे हुए थे। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता की देखरेख में SIT बनायी गयी थी। कोतवाली DSP, सिटी DSP के अलावा हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, कोतवाली, बीआइटी, पंडरा, पुंदाग, एससी-एसटी, खरसीदाग ओपी और खेलगांव ओपी प्रभारी को SIT में शामिल किया था। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी। बहनों के मोबाइल का आखिरी लोकेशन ओरमांझी में मिला था। करीब पांच दिन की ताबड़तोड़ छानबीन के बाद दोनों बहनों का लोकेशन कर्नाटक में मिला। रांची से कर्नाटक गयी पुलिस की स्पेशल टीम ने कर्नाटक ने दोनों बहनों को सही सलामत रिकवर कर लिया। वहीं, उनके साथ दो लड़कों को भी कस्टडी में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार एक लड़का रांची का रहने वाला है। वहीं, दूसरा लड़का हैदराबाद का रहने वाला बताया गया।

पुलिस के सीनियर अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि दोनों बहनें इश्क के चक्कर में अपनी मर्जी से भागी थीं। पूरी प्लानिंग पहले से की गयी थी। तय प्लानिंग के अनुसार दोनों बहनें बीते 11 जनवरी को आधार कार्ड अपडेट करवाने के बहाने अपने घर से निकली थी। घर में उन्होंने बताया था कि आधार कार्ड अपडेट कराने के वास्ते कांटाटोली स्थित आधार के दफ्तर जा रही हैं। शनिवार को दिन के करीब साढ़े 12 बजे दोनों बहनें घर से निकल गयी। इसके बाद दिन के करीब 1:20 बजे एक बहन ने फोन कर अपने पिता से कहा कि “ऑटो चालक ने हमलोगों से मोबाइल और पर्स छीन लिया है। हमलोगों को जबरदस्ती कहीं दूसरी जगह पर ले जा रहा है।” इतना बोलने के बाद फोन काट दिया और अपने दो दोस्त के साथ रांची छोड़ दी। दोनों बहने शादी करने के मकसद से घर से भागी थी।
इधर, गठित SIT दोनों बहनों और उसके दोस्तों को लोकर बीत देर शाम रांची पहुंच गयी। आज यानी गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

auto

इधर, लड़कियों के कुछ पड़ोसियों ने बताया कि दोनों बहनों को देख कभी ऐसा नहीं लगा कि इतना बड़ा कदम उठायेंगी। आखिर उनके मां-बाप को भी कहां अंदाजा होगा कि बेटियां उनके दामन पर खुरेंच लगा जायेंगी।

इसे भी पढ़ें : शहाबुद्दीन की पत्नी आशिक संग फरार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशहाबुद्दीन की पत्नी आशिक संग फरार
Next Article सैफ अली खान को घर में घुस कर मारा छुरा…

Related Posts

Headlines

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026
Headlines

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026
Headlines

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

BRICS सम्मेलन को बम धमाके की धमकी, जांच की आंच देवघर तक

September 12, 2026

रेनकोट और हेलमेट पहन ज्वेलरी शॉप में की थी लूटपाट, 10 रोज में दबोचे गये सभी संदेही

September 12, 2026

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.