Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 04:25 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»फोरलेन पर तेजी से चल रही है फ्लाईओवर निर्माण के लिए मिट्टी जांच प्रक्रिया
बिहार

फोरलेन पर तेजी से चल रही है फ्लाईओवर निर्माण के लिए मिट्टी जांच प्रक्रिया

June 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

बेगूसराय। बेगूसराय शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उच्च पथ-31 पर बनने वाले फोरलेन एलिवेटेड फ्लाईओवर परियोजना का कार्य काफी तेजी से हो रहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा विगत दिनों शिलान्यास के बाद फिलहाल स्वाइल टेस्टिंग एजेंसी जुबली पंप के समीप से टेस्टिंग के कार्य में जुटी है तथा पावर हाउस चौक तक कार्य हो गया है। टेस्टिंग का काम काफी तेजी से होने के कारण लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिससे एनएच-31 पर बने फोरलेन पर एक ओर जहां यातायात दबाव कम होगा, वहीं दुर्घटना में भी कमी आएगी। स्वाइल टेस्टिंग में जुटे अल्टिस होल्डिंग के कर्मियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देश पर टेस्टिंग का काम चल रहा है। लैब में जांच के बाद अगली प्रक्रिया शुरू होगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह के पहल पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बेगूसराय में एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्वीकृति देकर शिलान्यास किया गया है। उल्लेखनीय है कि बेगूसराय शहर के बढ़ते आकार और ट्रैफिक के दबाव के कारण अति आवश्यक हो गया था। करीब 256 करोड़ की लागत से बनने वाले इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई चार किलोमीटर होगी। यह फ्लाईओवर कपस्या से पहले जुबली पंप के समीप से शुरू होकर जेल गेट के आगे तक बनेगी, जिसमें पैदल यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था होगी।

आधुनिक तकनीक से युक्त इस फ्लाईओवर के लिए गिरिराज सिंह ने फोरलेन के बजट के बाद सक्रिय पहल किया तथा अतिरिक्त योजना बजट का प्रावधान कर इस फोरलेन फ्लाईओवर को बेगूसराय शहर को जाम से मुक्ति के लिए पास करवाया। भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर ने बताया कि शिलान्यास से पूर्व ही कंपनी के द्वारा तेजी से निर्माण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यह फ्लाईओवर बेगूसराय शहर बढ़ती आबादी एवं ट्रैफिक के दबाव के कारण उत्पन्न समस्याओं के निराकरण में मददगार साबित होगा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहिटलर की मौत मरेंगे पीएम मोदी, कांग्रेस नेता का विवादित बयान
Next Article बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चलेगा कोचिंग, होगा जुर्माना

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.