Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 14 May, 2026 • 02:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर
Headlines

लापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर

May 14, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
थानेदार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Madhepura : मधेपुरा में अपराध नियंत्रण और पुलिस की कार्यशैली को लेकर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। जिले के एसपी संदीप सिंह ने साफ संदेश दिया है कि काम में लापरवाही अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिले के तीन थानेदार पर गाज गिर गई है। कार्य में ढिलाई, एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी और आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप में तीनों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। इसे जिले में जवाबदेही तय करने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

किन थानेदारों पर हुई कार्रवाई

एसपी के आदेश के मुताबिक भर्राही थाना के थानेदान अरमोद कुमार सिंह, बिहारीगंज थाना के कृष्ण कुमार सिंह और पुरैनी थाना के चंद्रजीत प्रभाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीनों को लाइन हाजिर भी किया गया है। एक साथ तीन थानेदारों पर कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अब सिर्फ निर्देश देने से काम नहीं चलेगा, प्रदर्शन भी दिखाना होगा।

जांच में क्या सामने आया

एसपी संदीप सिंह ने बताया कि इन थानों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का कहना था कि उनकी शिकायतें सुनी नहीं जा रहीं, एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल की जा रही है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी सुस्त है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट एसडीपीओ मधेपुरा, एसडीपीओ उदाकिशुनगंज और डीएसपी मुख्यालय ने सौंपी। रिपोर्ट में शिकायतों की पुष्टि होने के बाद यह कड़ा फैसला लिया गया।

एफआईआर में ढिलाई और अपराधियों पर नरमी बनी वजह

जांच में यह बात सामने आई कि कुछ मामलों में एफआईआर दर्ज करने में अनावश्यक देरी की जा रही थी। वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भी अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। आम लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं पाया गया। यही वजह रही कि एसपी ने सीधे निलंबन की कार्रवाई की।

पूरे जिले के पुलिस अफसरों को चेतावनी

इस कार्रवाई के साथ एसपी ने जिले के सभी थानेदारों और पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि पुलिसिंग का मतलब सिर्फ कुर्सी संभालना नहीं, बल्कि जनता की समस्या का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग और समय पर न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर कहीं भी लापरवाही मिली या शिकायत सही पाई गई, तो आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleOMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम
Next Article बारिश से तबाही पर सीएम का एक्शन, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश

Related Posts

Headlines

बारिश से तबाही पर सीएम का एक्शन, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश

May 14, 2026
Headlines

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026
Headlines

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बारिश से तबाही पर सीएम का एक्शन, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश

May 14, 2026

लापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर

May 14, 2026

OMG! 48 घंटे में मिली चार सिर कटी ला’श, मचा कोहराम

May 14, 2026

राशिफल @ 14 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 14, 2026

CCL में जॉब के नाम पर बेटा-पत्नी-बहन के खाते में मंगवाया 33 लाख, अब सलाखों के पीछे

May 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.