Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 3 September, 2026 • 01:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बारिश से तबाही पर सीएम का एक्शन, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश
Headlines

बारिश से तबाही पर सीएम का एक्शन, 24 घंटे में राहत पहुंचाने का आदेश

May 14, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली ने कई इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कहीं जनहानि हुई है, तो कहीं पशुओं की मौत और फसलों व संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य में जुटने का निर्देश दिया है। सीएम ने साफ कहा है कि प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद 24 घंटे के भीतर पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मौसम की इस मार में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों से संपर्क कर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जाए। सरकार का कहना है कि जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उन्हें नियमानुसार आर्थिक सहायता जल्द दी जाएगी, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके।

जिलाधिकारियों को मौके पर पहुंचने का आदेश

सीएम योगी ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है। निर्देश दिया गया है कि अधिकारी खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा लें और राहत कार्य की निगरानी करें। साफ संदेश दिया गया है कि कागजी कार्रवाई में समय बर्बाद करने के बजाय पहले लोगों की मदद सुनिश्चित की जाए।

फसल और संपत्ति नुकसान का होगा सर्वे

मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग, कृषि विभाग और बीमा कंपनियों को भी सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि जहां फसलों, मकानों या अन्य संपत्तियों को नुकसान हुआ है, वहां तुरंत सर्वे कराया जाए। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का आंकलन कर शासन को जानकारी भेजी जाएगी, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा मिल सके।

प्रशासन को तेजी का निर्देश

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। मुसीएम योगी ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि नुकसान को कम किया जा सके। सरकार की कोशिश है कि राहत और मुआवजा प्रक्रिया में देरी न हो और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद मिल जाए।

इसे भी पढ़ें : सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था को तोड़ने वाले खुद मिट गए

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलापरवाही पर एसपी का चला हंटर, तीन थानेदार लाइन हाजिर
Next Article बिहार में जंग की तैयारी! 6 जिलों में आज गूंजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 03 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 3, 2026
Headlines

रांची में कोचिंग संस्थानों पर निगम का हंटर… 5 सील, 18 रडार पर

September 2, 2026
Headlines

बिहार में बिजली पर 1.38 लाख करोड़ का दाव, ऊर्जा मंत्री बोले- निवेशक आएं और आगे बढ़ें

September 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 3, 2026

रांची में कोचिंग संस्थानों पर निगम का हंटर… 5 सील, 18 रडार पर

September 2, 2026

बिहार में बिजली पर 1.38 लाख करोड़ का दाव, ऊर्जा मंत्री बोले- निवेशक आएं और आगे बढ़ें

September 2, 2026

आज की प्लानिंग, कल का बिहार… 43 शहरों का मास्टर प्लान तैयार : मंत्री नीतीश

September 2, 2026

डीएम वैभव की पहल से पेपरलेस रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 40 अपॉइंटमेंट

September 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.