WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
यूपी| समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है जिसके कारण उन्हे इलाज के लिए लखनऊ लाया जा सकता है| बता दे कि आजम खान यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं, उनपर पचास से ज़्यादा मुकदमों दर्ज हैं|
गौरतलब है कि हाल ही में आजम खान की कोरोना जांच की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी| जेलर आर एस यादव के मुताबिक गुरुवार को आजम की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी RTPCR जांच कराई गई थी जो शुक्रवार की रात पॉजिटिव आई. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से आजम खान को सर्दी जुकाम की शिकायत थी. जिसके बाद जेल प्रशासन की तरफ से उनका कोविड टेस्ट करवाया गया और वह संक्रमित पाए गए| वही, 13 कैदियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ जा रही है| और उसी जेल में रह रहे उनके बेटे की रिपोर्ट नेगटिव आई है|

