Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 08:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ओपी से चेकपोस्ट तक एसपी निधि का दौरा, हर कमजोरी पर सीधी चेतावनी
Headlines

ओपी से चेकपोस्ट तक एसपी निधि का दौरा, हर कमजोरी पर सीधी चेतावनी

December 12, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : पाकुड में शुक्रवार का दिन पुलिस महकमे के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रहा। एसपी निधि द्विवेदी जब रद्दीपुर ओपी पहुंचीं, तो साफ दिख गया कि यह महज औपचारिक निरीक्षण नहीं है। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने बिना समय गंवाए सीधे रिकॉर्ड, पंजियों और परिसर की व्यवस्था देखने की शुरुआत की। जहां फाइलें ठीक मिलीं, वहां सराहना हुई, लेकिन जहां थोड़ी भी गड़बड़ी दिखी, वहां सख्त लहजे में सुधार का आदेश दिया गया।

लंबित कांडों पर बिंदुवार सवाल, जवाब में सख्ती की झलक

ओपी प्रभारी से एसपी ने एक-एक लंबित मामले की जानकारी मांगी। जवाब धीमा मिला तो तेवर और तेज हो गए। उन्होंने साफ कहा कि लंबित कांडों को फाइलों में दबाकर रखने की आदत अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर केस का त्वरित निपटारा ही प्राथमिकता है।

Advertisement Advertisement

चेकपोस्ट पर अचानक पहुंचीं, व्यवस्था देखकर नाराजगी छिपी नहीं

निरीक्षण यहीं नहीं रुका। एसपी अचानक कदमडंगा चेकपोस्ट और दमदमा चेकपोस्ट जा पहुंचीं। यहां उन्होंने रजिस्टर पलटे, सीसीटीवी फुटेज देखी और गाड़ियों की जांच व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिया कि बिना माइनिंग चालान जांचे कोई भी मालवाहक वाहन आगे नहीं बढ़ेगा। किसी भी स्तर की लापरवाही पर कार्रवाई होगी, यह चेतावनी उन्होंने कई बार दोहराई। उनके लहजे से साफ था कि जांच में कोताही करने वालों के लिए अब कोई ढील नहीं है।

निर्माणाधीन भवनों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी

एसपी निर्माणाधीन एसडीपीओ कार्यालय और आवासीय भवनों को देखने पहुंचीं। काम की धीमी गति और अधूरे हिस्सों को देखकर उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अभियंता को सख्त निर्देश दिए। गुणवत्ता से समझौता और समय सीमा से खेल अब नहीं चलेगा। काम जल्द पूरा कर भवन प्रशासन को सौंपने को कहा गया।

मैसेज साफ- ढील नहीं चलेगी

पाकुड एसपी के इस दौरे ने पुलिस पदाधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है। रिकॉर्ड से लेकर जांच तक, चेकपोस्ट की निगरानी से लेकर निर्माण कार्य तक, हर क्षेत्र में जवाबदेही तय होगी। जो काम करेगा, वही टिकेगा। जो कोताही करेगा, उसके लिए जगह कम होती जाएगी।

इसे भी पढ़ें : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में चमका पाकुड़, हासिल किया यह स्थान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबांस की टूटी झोपड़ी से 60 लाख के गहने रिकवर, अब टारगेट पर कोढ़ा गैंग
Next Article स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में चमका पाकुड़, हासिल किया यह स्थान

Related Posts

Headlines

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026
हजारीबाग

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026
बिहार

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

PLFI के नाम पर बड़ा कांड करने की थी तैयारी, 6 को पुलिस ने दबोचा

March 14, 2026

चरही में मौत बनकर दौड़ा बेकाबू ट्रेलर… जानें

March 14, 2026

NIT में चल रही है प्रोफेसर की भर्ती, सैलरी 2.20 लाख तक

March 14, 2026

बिहार के इस गांव में पानी के लिए हाहाकार, नल-जल योजना फेल

March 14, 2026

अब हवाई सफर हुआ महंगा, 15 मार्च से लागू होगा नया नियम

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.