Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 12:59 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की गयी जान
Headlines

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की गयी जान

February 16, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भगदड़
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर दुख जताते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर स्थिति नियंत्रण में है। दिल्ली पुलिस और आरपीएफ मौजूद है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अचानक बढ़ी भीड़ को निकालने के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगदड़ की स्थिति कैसी बनी और व्यवस्था में कहां कमी रह गई, इसकी जांच की जाएगी।

Advertisement Advertisement

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आज रात करीब 10 बजे प्लेटफार्म 13 और 14 के पास अभूतपूर्व भीड़ की स्थिति पैदा हो गई। अचानक हुई इस भीड़ के कारण प्लेटफार्म पर मौजूद कुछ यात्री बेहोश हो गए, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति की अफवाह फैल गई। इससे दहशत फैल गई, बाद में भीड़ की स्थिति को कम कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। अभूतपूर्व भीड़ को निकालने के लिए उत्तर रेलवे ने तुरंत चार विशेष ट्रेनें चलाईं। अब भीड़ कम हो गई है। इस बीच, बेहोश और घायल यात्रियों को आरपीएफ और दिल्ली पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों के अचानक रद्द होने के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। अचानक की गई इस घोषणा से यात्रियों में हड़कंप मच गया, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर हुआ, जहां आमतौर पर प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनें संचालित होती हैं। रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर हैं और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है।

एलएनजेपी अस्पताल के मुख्य हताहत चिकित्सा अधिकारी ने इलाज के दौरान 18 लोगों के मौत की पुष्टि की है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं कुछ घायलों का इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना पर दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने गहरा दुख व्यक्त किया और मुख्य सचिव व पुलिस आयुक्त को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और रेलवे प्रशासन से प्रभावित यात्रियों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची के इन इलाकों में आज नहीं रहेगी बिजली… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 16 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article नई दिल्ली भगदड़ में म’रने वाले सबसे ज्यादा बिहार के… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
Headlines

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026

जंगल में 20 साल, 12 मुठभेड़, 104 खतरनाक कांड… 10 लाख का इनामी खूंखार अब सलाखों के पीछे

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.