Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 11:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छात्र ने बनाई 6 सीटर बाइक, 10 रुपये में चलेगी 160 किमी
Headlines

छात्र ने बनाई 6 सीटर बाइक, 10 रुपये में चलेगी 160 किमी

December 6, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के ग्राम लोहरा फखरूद्दीनपुर निवासी असहद अब्दुल्ला ने एक ऐसी सिक्स सीटर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है, जो नाममात्र के खर्च में अधिक दूरी तय करती है। उनका दावा है कि इस बाइक से 10 रुपये के खर्च में 160 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। असहद ने पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच एक ऐसी सौगात दी है जो आने वाले दिनों में लोगों को जरूर राहत देगी। 22 वर्षीय असहद आईआईटी इंजीनियरिंग मैकेनिकल से पास आउट होकर मात्र 12 हजार रुपये में कबाड़ की चीजों से सिक्स सीटर बाइक तैयार कर दी। चर्चा में यह खबर तब आई जब महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयर पर्सन आनंद महिंद्रा ने असहद की इस सिक्स सीटर बाइक को सोशल मीडिया पर शेयर किया। तभी से यह बाइक और इसके निर्माता चर्चा में बने हुए हैं। असहद ने दावा किया कि इस बाइक से 10 रुपये के खर्च में 160 किलोमीटर का सफर तय कर सकते हैं। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। असहद ने बताया कि उनको नये-नये आविष्कारों का शौक बचपन से ही है। इसके पहले भी वह अपनी केटीएम बाइक को इलेक्ट्रिक बाइक में बदल चुके हैं। साथ ही छोटे-मोटे खिलौने से लेकर कई ऐसे उपयोगी सामानों का आविष्कार भी किया है। असहद ने बताया कि इस सिक्स सीटर बाइक में 48 वोल्ट की बैटरी लगी हुई है, जिसे चार्ज करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। उन्होंने इस बाइक को कबाड़ के जुगाड़ से बनाया है, जिस पर 12 हजार रुपये खर्च आए हैं। यदि नए सामानों से इसको बनाया जाए तो इस पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च आएंगे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बड़ी खुशी होती है जब कोई बच्चा कुछ अलग करता है। पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से निजात पाने के लिए यह सबसे सस्ता माध्यम है। इसे सरकार को प्रोत्साहित करना चाहिए। असहद का कहना है कि रजिस्ट्रेशन और पेटेंट की फॉर्मेलिटी को पूरा करने का भी प्रयास कर रहे हैं, जिससे आम जनता तक हमारा यह प्रयास आसानी से पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इस तरह के अविष्कार वह अनवरत रूप से जारी रखेंगे। भविष्य में वह सोलर प्लेन और बहु उपयोगी गजट बनाने की सोच रखते हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleये पारा शिक्षक जनवरी से होंगे सेवामुक्त !
Next Article पहली शेरपा बैठक: भारत की जी-20 प्राथमिकताओं पर चर्चा संपन्न

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.