Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 12 October, 2026 • 03:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुपौल में खड़े ट्रक में घुसी बस, खलासी की मौके पर मौ’त
Headlines

सुपौल में खड़े ट्रक में घुसी बस, खलासी की मौके पर मौ’त

October 12, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सुपौल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Supaul : बिहार के सुपौल जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। भपटियाही थाना क्षेत्र में सरायगढ़ पंचायत के झाझा गांव के पास एनएच-27 पर पटना से जोगबनी जा रही एक ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के खलासी की मौके पर ही जान चली गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बस का चालक मौके से गाड़ी छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

दूसरी बस को ओवरटेक करने की होड़ में हुआ हादसा

पटना से अररिया जिले के जोगबनी जा रही देव ट्रेवल्स की इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। झाझा गांव के पास पहुंचते ही बस के चालक ने आगे चल रही दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी आपाधापी में बस सीधे जाकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। ट्रक में पटाखे की सामग्री लदी हुई थी और वायरिंग जल जाने की वजह से वह पहले से सड़क किनारे खड़ा था। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी खुद को बचाने के लिए पीछे हटना पड़ा।

खलासी की मौके पर मौत, घायलों में दूसरे राज्यों के यात्री भी शामिल

इस दुर्घटना में बस के खलासी 44 वर्षीय भगीरथ झा की मौके पर ही मौत हो गई। भगीरथ करजाईन थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव के रहने वाले थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में बस में सवार छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के संभल निवासी जसपाल सिंह, सुपौल के वीरपुर निवासी जयशंकर कुमार सिंह, रिद्धि सिंह, अशोक कुमार और वैशाली जिले के हाजीपुर निवासी अवधेश कुमार शर्मा व नीरज कुमार शामिल हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर घायल को सदर अस्पताल किया गया रेफर

हादसे के तुरंत बाद एनएचएआई की एंबुलेंस से सभी घायलों को सरायगढ़ भपटियाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर लक्ष्मीकांत राय ने सभी का प्राथमिक इलाज किया। घायलों में जसपाल सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया है। भपटियाही थानेदार जयप्रकाश चौधरी ने बताया कि मृतक भगीरथ झा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article पंडालों में मनचलों की हेकड़ी निकालेगी शक्ति कमांडो, जमशेदपुर में महिला पुलिस के हाथ में इलेक्ट्रिक डंडे

Related Posts

Headlines

पंडालों में मनचलों की हेकड़ी निकालेगी शक्ति कमांडो, जमशेदपुर में महिला पुलिस के हाथ में इलेक्ट्रिक डंडे

October 12, 2026
राशिफल

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026
Headlines

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पंडालों में मनचलों की हेकड़ी निकालेगी शक्ति कमांडो, जमशेदपुर में महिला पुलिस के हाथ में इलेक्ट्रिक डंडे

October 12, 2026

सुपौल में खड़े ट्रक में घुसी बस, खलासी की मौके पर मौ’त

October 12, 2026

राशिफल @ 12 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 12, 2026

राजधानी में रात के सन्नाटे में फायरिंग, पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां

October 12, 2026

पश्चिम चंपारण हादसे पर सीएम सम्राट का ऐलान- मृत बच्चों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख, घायलों का इलाज मुफ्त

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.