Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 10:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » वनतारा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला… जानें क्या
Headlines

वनतारा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला… जानें क्या

September 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
वनतारा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

New Delhi : गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा (ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर) को लेकर उठे विवाद और आरोपों पर आखिरकार सुप्रीम कोर्ट ने पूर्णविराम लगा दिया है। शीर्ष अदालत ने वनतारा को सभी आरोपों से मुक्त करते हुए साफ कहा कि संस्था का कार्य पशु कल्याण और संरक्षण के लिए समर्पित है।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

न्यायमूर्ति पंकज मिथल और न्यायमूर्ति पी.बी. वराले की पीठ ने सोमवार को सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया कि वनतारा के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई दम नहीं है। अदालत ने न केवल आरोपों को खारिज किया, बल्कि भविष्य में इसी तरह की शिकायतों और कार्यवाहियों पर भी रोक लगा दी। हालांकि कोर्ट ने वनतारा और संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि वे विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा सुझाए गए उपायों पर विचार करें और उन्हें लागू करें।

Advertisement Advertisement

एसआईटी की रिपोर्ट बनी आधार

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित चार सदस्यीय एसआईटी, जिसकी अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर ने की थी, ने अपनी जांच रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया कि वनतारा में अनुपालन और नियमों की पालना संतोषजनक पाई गई है। कोर्ट ने रिपोर्ट को गोपनीय रखने का आदेश दिया, हालांकि वनतारा को अपने उपयोग के लिए इसकी प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

“मानवता की आत्मा की देखभाल कर रही वनतारा”

कोर्ट के फैसले पर खुशी जताते हुए वनतारा के प्रवक्ता ने कहा – “हम अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता के साथ माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का स्वागत करते हैं। यह स्पष्ट हो गया है कि हमारे पशु कल्याण मिशन पर लगाए गए आरोप निराधार थे। हमारे द्वारा बचाया गया प्रत्येक जानवर हमें याद दिलाता है कि वे हमसे अलग नहीं हैं। जब हम उनकी देखभाल करते हैं, तो हम मानवता की आत्मा की भी देखभाल कर रहे होते हैं।”

वनतारा के खिलाफ दाखिल की गयी थी दो याचिकाएं

यहां याद दिला दें कि मीडिया रिपोर्ट्स, सोशल मीडिया चर्चाओं और विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों की शिकायतों के आधार पर वनतारा के खिलाफ दो जनहित याचिकाएं दाखिल हुई थीं। इन्हीं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 25 अगस्त को एसआईटी के गठन का आदेश दिया था।

एक मिसाल बना वनतारा

आज जब पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला केवल वनतारा के लिए राहत नहीं, बल्कि उन सभी संस्थाओं के लिए प्रेरणा है जो पशु कल्याण और संरक्षण के मिशन को आगे बढ़ा रही हैं।

इसे भी पढ़ें : एक से बढ़कर एक खतरनाक जानवरों के बीच पहुंचे PM मोदी… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleशॉपिंग, स्वाद और मस्ती का महाकुंभ मोरहाबादी मैदान में कल से… जानें
Next Article आधी रात की रेड में पकड़े गये… जानें कौन

Related Posts

Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
Headlines

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026

दोपहर बाद बदला मौसम, राजधानी सहित कई जिलों में अलर्ट

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.