Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 02:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सुशांत का परिवार सीबीआई के रवैये से नाराज, कहा- हम असहाय हो गए हैं
Headlines

सुशांत का परिवार सीबीआई के रवैये से नाराज, कहा- हम असहाय हो गए हैं

September 25, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच को लेकर उनके परिवार के वकील विकास सिंह ने सवाल उठाए हैं. शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार को ये एहसास हो रहा है कि इस केस को ऐसी दिशा में ले जाया जा रहा है, जहां शायद इससे सारी बातें सामने न आ पाएं. सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को मौत हो गई थी. उनकी मौत की जांच का मामला फिलहाल सीबीआई के पास है.

विकास सिंह ने कहा- मुंबई पुलिस की तरह फैशन परेड चला रही है एनसीबी

auto

विकास ने कहा- ‘एनसीबी का जो भी एंगल हैं, जिस तरह से मुंबई पुलिस एक फैशन परेड चला रही थी, उसी तरह से लग रहा है कि बड़े बड़े स्टार्स को बुलाकर सारा मीडिया अटेंशन उधर ले जाया जा रहा है.’ बता दें कि इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी ड्रग्स कनेक्शन में हुई हैं. वहीं कई ड्रग्स चैट भी एनसीबी के हाथ लगे हैं जिनके आधार पर एनसीबी ने शुक्रवार को रकुल प्रीत सिंह को बुलाया था वहीं, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर भी पूछताछ के लिए पेश होने वाली हैं.

विकास सिंह ने कहा- ‘बहुत समय पहले मैंने एम्स के एक डॉक्टर को फोटोज भेजे थे, जो नीतू (सुशांत की बहन) के खुद के खींचे हुए फोटोज थे. उन फोटो को देखकर उन्होंने कहा था कि ये सुसाइड हो ही नहीं सकता. इसलिए ये समझ नहीं आ रहा है कि सीबीआई को इस केस को सुसाइड से मर्डर में कंवर्ट करने में क्या दिक्कत आ रही है. क्यों इसमें देरी हो रही है. आज एम्स की टीम बैठी हुई थी. 5-6 दिन से सीबीआई भी आई हुई है, लेकिन उन लोगों की मीटिंग भी नहीं बुलाई गई. तो कहीं न कहीं इस मामले में देरी होने ये परिवार को ये लग रहा है कि जो सही मामला तक जाने के जो प्रयास हैं उसमें कमी आ रही है. परिवार की फीलिंग को बताने के लिए मुझे लगा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाना जरूरी है. क्योंकि अगर ये सारा इंवेस्टिगेशन वापस ट्रैक पर नहीं आएगा तो ये ठीक नहीं है.’

‘सीबीआई का बयान ना जारी करना अजीब’

आगे विकास सिंह ने कहा- ‘सीबीआई की तरफ से आजतक एक भी प्रेस स्टेटमेंट नहीं आया है, जो कि बहुत अजीब है. ये खुद एक गंभीर बात है. सीबीआई को अब तक क्या पता चला है इसके बारे में भी खुलासा करें. परिवार को भी तो पता चले कि क्या नहीं पाया गया है. क्योंकि अगर हमको कुछ एक्शन लेना है तो हम एक्शन लेंगे. लेकिन इस तरह से जो मामला लटका हुआ है, उससे न हम कुछ कर पा रहे हैं न सीबीआई आगे इस मामले को आगे बढ़ा रही है. इस केस की जो दिशा जा रही है वो ठीक नहीं है. मामला जल्दी अंजाम तक नहीं पहुंच रहा है. ये गंभीर बात है. परिवार बहुत चिंचित है. हम पूरी तरह से असहाय महसूस कर रहे हैं. क्योंकि हमे समझ नहीं आ रहा कि केस किस दिशा में जा रहा है.’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमेहरामा में तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
Next Article साइबर अपराधियों के पास से मोबाइल, सिमकार्ड, लैपटॉप, एटीएम, जब्त

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.