Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 12:02 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शो छोड़ शादी करने जा रहे तारक मेहता के ‘टप्पू’?
Headlines

शो छोड़ शादी करने जा रहे तारक मेहता के ‘टप्पू’?

December 13, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

मुंबई। सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘टप्पू’ यानी एक्टर राज अनादकत के शो छोड़ने की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं. बताया जा रहा है कि राज जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं. एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में शो से जुड़े सूत्र ने कहा था कि राज और तारक मेहता की टीम के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. राज अनादकत ने इस खबर पर तो चुप्पी बनाई हुई है. लेकिन वह अपनी शादी की चिंता इन दिनों जरूर कर रहे हैं.

शादी का इंतजार कर रहे टप्पू

राज अनादकत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं. वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं. साथ ही इंस्टाग्राम के नए फिल्टर और फीचर्स को भी आजमाते रहते हैं. अब राज अनादकत ने इंस्टाग्राम के When will I get married? फिल्टर का इस्तेमाल कर वीडियो बनाया है. इस वीडियो में राज जानना चाह रहे हैं कि उनकी शादी कब होगी.

 

इंस्टाग्राम के इस फिल्टर को राज अनादकत बड़े ही उत्साह से शुरू करते हैं. लेकिन जैसे ही उनका रिजल्ट आता है वह चौंक जाते है. असल में राज के लिए जवाब आता है कि उनकी शादी 30 मिनट में होने वाली है. वीडियो को शेयर करते हुए राज अनादकत ने कैप्शन में लिखा, ”कुछ भी मतलब, 30 मिनट.”

शो छोड़ने की बात पर बोले प्रोड्यूसर

कुछ फैंस का मानना है कि शायद राज अनादकत शादी कर रहे हैं और इसीलिए उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला किया है. वैसे राज अनादकत के शो छोड़ने की खबर पर प्रोड्यूसर असित मोदी ने रिएक्शन जरूर दिया था. असित ने कहा था कि उन्हें इस बारे में कोई खबर नहीं है. उन्होंने कहा था, ”पता नहीं मुझे कुछ. नहीं, मुझे नहीं पता है.”

 

मुनमुन संग थी अफेयर की चर्चा

इससे पहले राज अनादकत के एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता संग अफेयर की खबरें आई थीं. मुनमुन, तारक मेहता शो पर बबिता जी का किरदार निभाती हैं. शो से जुड़े सूत्र ने बताया था कि दोनों काफी समय से साथ हैं. दोनों की उम्र के फासले के भी खूब चर्चे हुए थे. इसके बाद राज अनादकत ने इन अफवाहों पर एक पोस्ट के जरिए विराम लगा दिया था. मुनमुन दत्ता भी इस खबरों से काफी नाराज हुई थीं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचेतावनी: दूसरी लहर से भी बदतर हालत होगी भारत में, तेजी से फैलने वाला है ओमिक्रॉन
Next Article मंगलवार का राशिफल: आज इन राशि धारकों को लेना होगा समझदारी से काम वरना होगी बड़ी मुसीबत

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.