Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:42 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने लात-घूसों से पीटा, अस्पताल में छात्र की मौत
Headlines

होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने लात-घूसों से पीटा, अस्पताल में छात्र की मौत

October 21, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

राजस्थान। राजस्थान के चूरू जिले के सालासर के गांव कोलासर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा के छात्र को टीचर ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. 13 साल के बच्चे का कसूर केवल इतना था कि उसने होमवर्क नहीं किया था, जिससे कथित तौर पर गुस्सा टीचर ने उसकी जान ही ले ली.

सालासर पुलिस के एसएचओ संदीप बिश्नोई के मुताबिक कोलासर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा गणेश कोलासर के निजी स्कूल मॉर्डन पब्लिक स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र था. जो दो-तीन महीने से स्कूल जा रहा था. गणेश ने अपने पिता को बीते 15 दिनों में तीन-चार बार शिकायत की थी कि उसका टीचर मनोज बेवजह उसके साथ मारपीट करता है. बुधवार को भी गणेश स्कूल गया था. सुबह करीब सवा नौ बजे गणेश के पिता ओमप्रकाश को स्कूल के आरोपी शिक्षक मनोज का फोन आया कि गणेश होमवर्क करके नहीं लाया है, इसलिए उसकी पिटाई की गई है जिससे वह बेहोश हो गया है.

खेत में काम कर रहे पिता ने आरोपी शिक्षक से पूछा कि वह बेहोश हुआ है या मर गया है? इसपर आरोपी शिक्षक ने कहा कि वो मरने का नाटक कर रहा है. कुछ समय बाद ओमप्रकाश स्कूल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी पहले से ही मौजूद थी. स्कूल के बाकी बच्चे घबराये हुए थे.

बच्चों ने बताया कि आरोपी मनोज ने गणेश के साथ बेरहमी से लात-घूसों से मारपीट की और जमीन पर पटक-पटक कर पिटाई की. इस बेरहमी से गणेश लहूलुहान हो गया. परिजनों के पहुंचने के बाद घायल बालक को सालासर के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया.

एसएचओ संदीप बिश्नोई ने बताया कि मृतक गणेश के पिता ओमप्रकाश ने शिक्षक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 302 में मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ़्तार कर लिया है. सालासर पुलिस ने बालक के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. यहां तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड से मृतक छात्र का पोस्टमॉर्टम कराया गया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरातों रात बढ़ा दवाओं का मूल्‍य- पैरासीटामाल, एंटीबायोटिक व मल्टीबिटामिन डेढ़ गुण हुईं महंगी
Next Article ब्रेकिंग: भारतीय वायुसेना का विमान हुआ क्रैश, उड़े चिथड़े

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.