Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 08:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»परशुराम जयंती पर बोले तेजस्वी, पिता की गलती सुधारने का दें मौका
बिहार

परशुराम जयंती पर बोले तेजस्वी, पिता की गलती सुधारने का दें मौका

May 3, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

पटना। भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के तत्वावधान में मंगलवार को स्थानीय बापू सभागार में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पिता लालू यादव की गलती को सुधारने का ऐलान किया।

उन्होंने कहा कि गलती हर किसी से होती है। उस गलती को सुधारने का मौका मिलना चाहिए। राजद विधायक ने कहा कि हम आपके साथ हाथ बढ़ाने आये हैं। आपका विश्वास जीतने आये हैं। मेरे पर भरोसा कीजिए। कभी आपके विश्वास को नहीं तोडूंगा। अगर हम सब साथ मिल जाएं तो हमें हराना वाला कोई नहीं होगा। हम मिलकर नया बिहार बनाएंगे।

हम सम्मान के भूखे हैं : आशुतोष
भूमिहार-ब्राह्मण एकता मंच के आशुतोष कुमार ने कहा कि हमारे समाज को भोजन की कमी नहीं है। हम सम्मान के भूखे हैं। जो हमें सम्मान देगा हम उसके साथ मजबूती से खड़े होंगे। जो अपमानित करेगा उसके अपमान का बदला भी सूद समेत लौटाएंगे। क्या यह शक्ति प्रदर्शन है, के सवाल पर आशुतोष कुमार ने कहा कि ये एक धार्मिक आयोजन है। एक साधारण कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि केवल बोचहां चुनाव के बाद से हम ब्रह्मर्षि समाज को हम संगठित करने में नहीं जुटे हैं। उन्होंने बताया वो इस काम के लिए अब तक 3400 गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। ये एक दशक का प्रयास है। हमारा काम है सरकार के समक्ष अपनी मांग रखना, हमने रख दिया । अब ये सरकार को तय करना है कि उसे मांगना है कि नहीं।

मौके पर बोचहां विधायक अमर पासवान ने कहा, ‘आशुतोष जी ने सभी धर्म के लोगों को यहां बुलाया है। समाज में जो त्रुटियां हैं, उसे साथ मिलकर दूर करना है। एटूजेड को आगे बढ़ाते हुए बिहार को आगे बढ़ाना है।’

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से की गई। इसके तहत संगठन की तरफ से बेली रोड स्थित पंचमुखी मंदिर से बापू सभागार तक शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे। इस शोभा यात्रा में शामिल सभी लोगों के कंधे पर एक पीला गमछा था और ये जय परशुराम का नारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास दिल्ली से पटना पहुंचे थे। मंच पर परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार, बोचहां विधायक अमर पासवान, पूर्व मंत्री वीणा शाही, शिक्षाविद् जे राय, उषा त्रिपाठी आदि मौजूद थे।

ब्रह्मर्षि समाज की तीन मुख्य मांगें
1. महापुरुषों की जीवनी की तरह भगवान परशुराम की जीवनी को भी पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

2. सभी 38 जिले में गरीब सवर्ण बच्चों के लिए परशुराम छात्रावास का निर्माण कराया जाए।

3. सभी 38 जिले में गरीब सवर्ण बच्चों के लिए परशुराम छात्रावास का निर्माण कराया जाए।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसभी लोग प्रेम और भाईचारे के साथ रहें: मुख्यमंत्री
Next Article प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ भा गई तो शिक्षक शैलेन्द्र बन गए पर्यावरण प्रेमी, हर दिन लगाते एक पौधा

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

छलकती आंखों से हुई मां काली की विदाई, 39वें साल गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प

November 11, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.