Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 12 November, 2026 • 01:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home»बिहार»तेजस्वी जी, अगर द्रोपदी मुर्मू मूर्ति है तो फिर राबड़ी देवी को किस श्रेणी में रखा जाएगा : अनुराधा
बिहार

तेजस्वी जी, अगर द्रोपदी मुर्मू मूर्ति है तो फिर राबड़ी देवी को किस श्रेणी में रखा जाएगा : अनुराधा

July 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

सीवान। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए चुनाव संपन्न हो चुके है । अब अगर राजनीतिक समीकरण की बात करे तो एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पक्की है। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार एक सज्जन और शिक्षित आदिवासी महिला के पदस्थापना से पूरे देश में खुशी का माहौल है, लेकिन दुर्भाग्यवश बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता जी को इस बात से खुशी नहीं है कि देश पहली बार एक योग्य आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने जा रहा है। उक्त बातें सीवान भाजपा की उपाध्यक्ष एवं सीवान नगर परिषद की पूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के कहीं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी जी ने देश की भावी राष्ट्रपति को ” मूर्ति ” कह कर अपनी माता राबड़ी देवी सहित देश के सभी महिलाओं का अपमान किया है।

भाजपा नेत्री ने कहा कि तेजस्वी जी से मैं पूछना चाहती हूं कि उड़ीसा की मयूरभंज जिले के एक इंटर कॉलेज की व्याख्यता , स्थानीय नगरपालिका की पार्षद उड़ीसा विधानसभा की सर्वश्रेष्ठ विधायक एवं झारखंड के महामहिम राज्यपाल तक की राजनीतिक यात्रा पूर्ण करने वाली महिला अगर ””मूर्ति”” है तो सीधे रसोईघर से निकल कर मुख्यमंत्री बनने वाली उनकी माता जी को फिर क्या कहां जाएगा ?

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव अगर लालू यादव एवं राबड़ी देवी के बेटे नहीं रहते तो क्या यह संभव था कि राजनीति में इन्हें जो जगह मिली हुई है वह उन्हें आसानी से मिल जाती ?आज यदि यह परिवारवाद का तकाजा नहीं रहा होता तो क्या उनकी योग्यता, क्षमता और राजनीतिक कद सचमुच उतनी ऊंची हो जाती कि वे रघुवंश बाबू, जगदानंद सिंह,अब्दुल बारी सिद्दिकी , अवध बिहारी चौधरी अथवा रामचंद्र पूर्वे जैसे नेताओं की अनदेखी कर आगे बढ़ जाते।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को पहले अपने बड़े भाई और माता जी के योग्यता और क्षमताओं को देखना चाहिए था, उसके बाद ही देश की भावी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी के संबंध में कोई बयान देना चाहिए था।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआतंकियों के निशाने पर हैं बिहार के भाजपा नेता
Next Article शिक्षा में तकनीक और नवाचार को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री

Related Posts

Headlines

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026
Headlines

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026
Headlines

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 12, 2026

स्वच्छता में फिर चमका जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 11, 2026

एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में लिपस्टिक से लिखा मिला नोट

November 11, 2026

पटना को मिला ‘स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी’ का खिताब, सीएम बोले- यह बिहार के लिए गौरव

November 11, 2026

मैट्रिक-इंटर के परीक्षार्थी हो जाएं तैयार, जैक ने जारी की फॉर्म भरने की तारीख

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.