Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 10:27 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » चीख-चीत्कार से दहल उठा गोला, गुस्साये ग्रामीणों ने क्या किया… जानें
Headlines

चीख-चीत्कार से दहल उठा गोला, गुस्साये ग्रामीणों ने क्या किया… जानें

January 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गोला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : रामगढ़ के गोला प्रखंड में आज भोरे-भोर हुये रोड एक्सीडेंट में तीन बच्चों की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। बच्चों के घरवालों की चीख-चीत्कार से पूरा इलाका दहल उठा। बच्चों की दर्दनाक मौत वहां मौजूद हर किसी को झकझोर दिया। कोई अपने बच्चों के शव को लेकर छाती पीट रहा था, तो कोई घायल बच्चे को इलाज करने के लिए दौड़ रहा था। इस हादसे के बाद गांव वालों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ा और जमकर कूट दिया। वहीं ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। कुटाई के बाक ट्रक ड्राइवर की हालत भी नाजुक है। घटना की मिली सूचना पर रामगढ़ विधायक ममता देवी, SDO अनुराग कुमार तिवारी, CDPO परमेश्वर प्रसाद, गोला CO समरेश भंडारी स्पॉट पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया ।

यहां याद दिला दें कि आज भोर-भोर गोला थाना क्षेत्र के तिरला मोड़ पर स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को एलपी ट्रक (डब्ल्यूबी 33 डी 7015) ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक भी पलट गया। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चे और एक ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, 12 स्कूली बच्चे बेतरह जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बच्चे सरलाखुर्द और पतरातू गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल मृतकों के नाम का पता नहीं चला है, लेकिन वह भी सरलाखुर्द गांव के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। जख्मी बच्चों में पतरातू गांव निवासी उज्जवल ठाकुर (11), अंश कुमार (5), सुजीत कुमार (11), श्री कुमारी (9), अंशुका कुमारी (11), कृष्णा करमाली (6), राशि कुमारी (5), अनमोल नायक (5), राधिका कुमारी (6) और आयुष कुमार साहू (8) शामिल है। वहीं, ट्रक ड्राइवर भी जख्मी हो गया है।

auto

मिली जानकारी के अनुसार जिस ट्रक से टक्कर हुयी वह बंगाल से आलू लेकर गोला की तरफ आ रहा था। वहीं, बच्चे सरलक खुर्द और पतरातू से ऑटो पर सवार होकर तिरला स्थित गुडविल स्कूल में पढ़ने जा रहे थे। तिरला मोड़ पर जैसे ही ऑटो पहुंचा सामने से आ रहे ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।

सरकारी आदेश के बाद भी खुला था स्कूल

गोला प्रखंड का गुडविल स्कूल सरकार के आदेश के खिलाफ संचालित किया जा रहा था। ठंड की वजह से राज्य सरकार ने पहले ही क्लास 8 तक की छुट्टी 13 जनवरी तक बढ़ा दी थी। इस आदेश के आलोक में जिला प्रशासन ने भी एक आदेश जारी किया था। रामगढ़ डीसी ने भी 13 जनवरी तक स्कूलों में क्लास 8 तक के बच्चों की छुट्टी रखना को कहा था। लेकिन गुडविल स्कूल खुला हुआ था।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात किशोर पांडेय की बेवा निशि पांडेय को पुलिस ने उठाया… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात को सोते समय तेज प्यास लगने के कारण और समाधान
Next Article बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों के घर में चोरी

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.