Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 04:16 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » SP निधि ने लौटाई 19 लोगों की खोई उम्मीद… जानें
Headlines

SP निधि ने लौटाई 19 लोगों की खोई उम्मीद… जानें

February 17, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
एसपी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : सुबह का वक्त था। महेशपुर के लखीजोल गांव में बच्चन कुमार मिर्धा खेत जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी फोन आया। सामने वाले ने कहा, “एसपी ऑफिस आ जाइए, आपका गुम हुआ मोबाइल मिल गया है।” पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। महीनों पहले खोया फोन वापस मिल जाएगा, इसकी उम्मीद उन्होंने छोड़ दी थी। नए साल में एसपी निधि द्विवेदी के नेतृत्व में पाकुड़ पुलिस ने “प्रोजेक्ट डिवाइस” के तहत ऐसी ही कई कहानियों को नया मोड़ दिया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 19 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लोगों को लौटाए गए हैं। इससे पहले 7 जनवरी को 5 मोबाइल वापस किए गए थे।

सिर्फ एक गैजेट नहीं, यादों का खजाना

आज मोबाइल सिर्फ बात करने का जरिया नहीं रहा। उसमें बच्चों की तस्वीरें होती हैं, जरूरी कागजात की कॉपी होती है, बैंक और कामकाज की जानकारी होती है। महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़िया और पाकुड़ मुफस्सिल इलाके के जिन लोगों को उनके फोन मिले, उनके चेहरे की राहत साफ दिख रही थी। झुमा देवी ने कहा, “फोन में मेरे बच्चों की सारी तस्वीरें थीं। लगा था सब चला गया।” मुर्शीद आलम, जो पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले से जुड़े हैं, उनका मोबाइल भी पाकुड़िया थाना क्षेत्र से बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि फोन गुम होने के बाद कई जरूरी नंबर और काम ठप हो गए थे। अब फोन मिलते ही सब कुछ पटरी पर लौट आयेगा।

auto

महीनों पुराने सनहा, फिर भी नहीं छोड़ी उम्मीद

कुछ मोबाइल 2024 और 2025 में दर्ज सनहा से जुड़े थे। कई लोग तो यह मान चुके थे कि अब फोन कभी नहीं मिलेगा। लेकिन तकनीकी टीम ने IMEI ट्रैकिंग और डिजिटल सर्विलांस के जरिए एक-एक कर मोबाइल का पता लगाया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कई फोन अलग-अलग इलाकों में इस्तेमाल हो रहे थे, जिन्हें चिन्हित कर बरामद किया गया।

थाने में लौटी मुस्कान

सभी को एसपी निधि द्विवेदी ने अपने हाथों से सभी को मोबाइन फोन लौटाया। मोबाइल सौंपने के दौरान एसपी ऑफिस का माहौल अलग ही था। कोई धन्यवाद दे रहा था, कोई पुलिस के साथ तस्वीर खिंचवा रहा था। गुम हुए मोबाइल खोज निकालने में नगर थानेदार गौरव कुमार, महेशपुर थानेदार रवि शर्मा, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, टेक्निकल सेल के प्रभारी संजीव कुमार झा, सिपाही सुधीर रमानी, बैजनाथ गुप्ता, देवकांत कुमार पंडित और प्रवीण यादव की भूमिका सराहनीय रही। एसपी निधि द्विवेदी का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बाकी गुमशुदा मोबाइल भी तलाशे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : रांची में सड़क पर सनक : बोलेरो, थार के बाद मर्सिडीज का तांडव… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची में सड़क पर सनक : बोलेरो, थार के बाद अब मर्सिडीज का तांडव… देखें वीडियो
Next Article बच्चों के भविष्य की खातिर सड़क पर उतरे ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह… जानें

Related Posts

Headlines

बिहार में सोशल साइंस रिसर्च को मिलेगा ग्लोबल बूस्ट, सीएम सम्राट ने इन्हें दिया न्योता

September 11, 2026
Headlines

परीक्षाओं में धांधली पर सीएम सम्राट का कड़ा रुख, 29 जिलों में बनेंगे वज्रगृह

September 11, 2026
झारखंड

7000 आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब बर्दाश्त नहीं, बोनस-वेतन दो या आंदोलन झेलो : अजय राय

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026

त्योहारों से पहले यूपी की सड़कें होंगी चकाचक, सीएम योगी बोले- खानापूर्ति नहीं, तुरंत…

September 11, 2026

Jio का बड़ा धमाका! लोन-क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा कैशबैक, QR स्कैन किये बिना पेमेंट

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.