अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Bareilly (Up) : बरेली में सीएम योगी आदित्यनाथ और कई वीवीआईपी के दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सख्त व्यवस्था लागू की है। बुधवार सुबह 7 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक, यानी 11 दिसंबर तक, शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी और नाकेबंदी के निर्देश दिए हैं।
मुख्य प्रवेश मार्गों पर कड़ी नाकेबंदी
शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट जैसे परसाखेड़ा रोड नंबर 1, विल्वा पुल, लालपुर कट, विलयधाम, नवदिया झाड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, रामगंगा तिराहा और बुखारा मोड़ पर भारी वाहनों की जांच और रोकथाम के लिए पुलिस तैनात की गई है। किसी भी भारी वाहन को शहर में घुसने की अनुमति नहीं होगी।
दिल्ली, रामपुर और लखनऊ रूट पर बड़ा बदलाव
दिल्ली और रामपुर से आने वाले भारी वाहन और रोडवेज बसें, जिन्हें बदायूं की तरफ जाना है, उन्हें झुमका तिराहा से बड़े बाईपास की तरफ भेजा जाएगा। यह रूट विल्वा, विलयधाम, फरीदपुर, फतेहगंज पूर्वी, दातागंज और देवचरा से होकर निकलेगा। इसी तरह, लखनऊ जाने वाले वाहन भी इसी बाईपास मार्ग से गुजरेंगे। लखनऊ से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन फरीदपुर और इन्वर्टिस तिराहे से बाईपास पर चढ़ाए जाएंगे।
नैनीताल और पीलीभीत रूट भी डायवर्ट
नैनीताल और पीलीभीत की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को भी शहर में रोका जाएगा और उन्हें सीधा वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। बदायूं की तरफ से आने वाले वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तक ही जाने की अनुमति मिलेगी। दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़े बाईपास से ही डायवर्ट किया जाएगा।
पुराने रोडवेज से बसों का संचालन बंद
ट्रैफिक बदलाव का सबसे बड़ा असर बस यात्रियों पर पड़ेगा। 10 और 11 दिसंबर को पुराने रोडवेज बस अड्डे से बसें नहीं चलेंगी। बदायूं और लखनऊ की ओर से आने वाली बसें इन्वर्टिस तिराहे से सीधे सैटेलाइट बस स्टेशन भेजी जाएंगी। दिल्ली, रामपुर, पीलीभीत और नैनीताल की बसें भी केवल सैटेलाइट बस स्टैंड से ही आएंगी और वहीं से चलेंगी।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
एसपी ट्रैफिक ने कहा कि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की और होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया।
इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारियों का ताबड़तोड़ तबादला, कौन गया कहां… देखें लिस्ट



