Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 05:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में गाय के मांस होने का दावा वायरल, जानें इसकी असली सच्चाई
Headlines

कैडबरी के सभी प्रोडक्ट्स में गाय के मांस होने का दावा वायरल, जानें इसकी असली सच्चाई

October 8, 2021No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि कैडबरी कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स में गाय का मांस होता है.

ऐसा कहने वाले लोग कैडबरी के लोगो वाला एक स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं जिस पर लिखा है, “अगर हमारे किसी प्रोडक्ट में जिलेटिन का इस्तेमाल किया जाता है, तो वो हलाल सर्टिफाइड होता है और उसका स्रोत बीफ होता है.”

एक ट्विटर यूजर ने ये स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “केडबरी ने यह स्वीकार किया है कि उसके सारे उत्पादों में हलाल प्रमाणित बीफ (गौ माता का मांस) है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं अब आपकी इच्छा हो तो जरूर खाए (इनमें जो gelatin होता है यही वह आइटम है) देखिये कम्पनी का स्वीकारनामा.”

इस पोस्टका आर्काइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.

काफी जांच पड़ताल के बाद हमने पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल स्क्रीनशॉट ‘कैडबरी ऑस्ट्रेलिया’ वेबसाइट से लिया गया है. कैडबरी के मुताबिक, भारत में मिलने वाले उसके सभी प्रोडक्ट पूरी तरह वेजिटेरियन होते हैं.

क्या है सच्चाई

वायरल स्क्रीनशॉट को गौर से देखने पर इसमें ‘कैडबरी ऑस्ट्रेलिया’ वेबसाइट का यूआरएल देखा जा सकता है.

‘कैडबरी ऑस्ट्रेलिया’ वेबसाइट में हमें वो पेज मिल गया जहां से लिया गया स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.

भारत में कैडबरी की वेबसाइट को ‘मॉन्डेलेज इंडिया फूड्स लिमिटेड’ के नाम से जाना जाता है. इस कंपनी की वेबसाइट में हमें ऐसे किसी प्रोडक्ट का ब्यौरा नहीं मिला जिसमें बीफ का इस्तेमाल किया जाता हो.

इसी साल जुलाई के महीने में भी कैडबरी की सभी चॉकलेट्स में गाय का मांस होने का दावा वायरल हुआ था.

उस वक्त कैडबरी ने सफाई देते हुए कहा था, “वायरल स्क्रीनशॉट भारत में मिलने वाले कैडबरी के प्रोडक्ट्स से संबंधित नहीं है. भारत में बनाए और बेचे जाने वाले कैडबरी के सभी प्रोडक्ट 100 प्रतिशत शाकाहारी हैं. प्रोडक्ट्स के रैपर पर बनी हरे रंग की डॉट से इस बात का पता चलता है.”

 

pic.twitter.com/798qgPozsF

— Cadbury Dairy Milk (@DairyMilkIn) July 18, 2021

हमारी पड़ताल से साफ हो जाता है कि कैडबरी कंपनी की सभी चॉकलेट्स में बीफ होने का दावा भ्रामक है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहंगाई की टेंशन के बीच EMI पर भी राहत नहीं, RBI ने नहीं बदला रेपो रेट
Next Article झारखंड: बंगाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.