Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 6 September, 2026 • 07:26 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है”
Headlines

“बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है”

August 8, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शिबू सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड राज्य के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन के पांच दिन बीत गए हैं, लेकिन उनके घर-परिवार वालों का दर्द अभी भी ताजा है। परिजन उनके साथ बिताए पलों को याद कर रहे हैं। दिवंगत शिबू सोरेन की बहू, वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और राज्य के गांडेय विधानसभा क्षेत्र से विधायक कल्पना सोरेन भी उन्हीं में से एक हैं। स्वर्गीय शिबू सोरेन की बहु और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है, मैंने एक कोना पकड़ लिया है। अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफ़ूज होकर काटी, आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।”

उन्होंने लिखा, “मैं जानती हूं। आप सिर्फ मेरे ससुर नहीं थे, आप झारखंड के बाबा थे, हर उस बच्चे के, जिसने जंगलों की गोद में जन्म लिया और संघर्ष को पहली सांस में महसूस किया। जब मैं पहली बार इस परिवार में आई, तो आपके व्यक्तित्व पर गौरव हुआ। आपकी सादगी, आपकी आवाज में ठहराव और सबसे जरूरी आपका सुनना। आप सुनते थे हर किसान की चिंता, हर औरत का दर्द, हर मां की खामोशी, हर झारखंडी के अरमान।”

कल्पना सोरेन ने आगे लिखा कि आपने राजनीति को घर की तरह जिया, जहां सत्ता नहीं, संबंधों का सम्मान होता है। आपके पास बड़ी डिग्रियां से भी बड़ी दूरदर्शी दृष्टि थी। आपने केवल झारखंड को खड़ा नहीं किया, हम सबको आत्मनिर्भर होने का हौसला दिया। जब आप “झारखंड” कहते थे, तो वो शब्द भूगोल नहीं, संवेदना बन जाता था।

प्रिय बाबा,

जब पूरा देश आपको अश्रुपूरित नेत्रों से विदा कर रहा है,
मैंने एक कोना पकड़ लिया है,
अपनी आधी जिंदगी जिस वटवृक्ष के साये में महफ़ूज़ हो कर काटी – आज आपके जाने से वह बेटी-सी बहू अपनी टूटी हुई हिम्मत बटोरने का साहस नहीं कर पा रही है।

मैं जानती हूं,
आप सिर्फ मेरे ससुर… pic.twitter.com/3KdH41Cc9H

— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) August 8, 2025

कल्पना सोरेन ने अपने पोस्ट में लिखा, “मैंने आपको कभी पिता की तरह देखा, कभी एक संत की तरह और कभी एक तपस्वी की तरह, जो न सत्ता चाहता था, न वाहवाही, बस अपनी माटी की, अपने लोगों की इज्जत चाहता था। आज आप नहीं हैं, पर आपकी चाल की गूंज हर गांव के रास्ते पर है। आपकी चप्पलों की खामोशी विधानसभा में गूंज रही है। बाबा, आपने झारखंड को छोड़ा नहीं है, आप तो हर उस बेटी की आंखों में हैं, जो अपने जंगल, अपने खेत, अपने सपनों को बचाना चाहती है। आप हर उस माँ की सांसों में हैं, जो चाहती है कि उसके बेटे भी एक दिन आपकी तरह “गुरु” एवं सच्चे इंसान बने। आपका सपना, अब हमारी जिम्मेदारी है।”

विधायक कल्पना सोरेन ने लिखा है कि “मैं एक बहू नहीं, आपकी बेटी हूं। आपसे वादा करती हूं कि आपका नाम सिर्फ इतिहास में नहीं रहेगा, वो हर लड़की के साहस में, हर गांव के संघर्ष में और झारखंड की हर सांसों में जिंदा रहेगा। आपको झारखंड की हर बेटी का नम्र प्रणाम। आप हमारे संस्कार बन गए हैं। आपके बिना जीना मुश्किल है, पर आपके सपनों को जीना अब हमारा धर्म है।”

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन नंगे पांव उतरे खेतों में, बोले- किसान खुशहाल होगा तभी…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन नंगे पांव उतरे खेतों में, बोले- किसान खुशहाल होगा तभी…
Next Article झारखंड CID के शिकंजे में Digital Arrest करने वाले गिरोह का सरगनाह

Related Posts

झारखंड

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026
Headlines

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026
झारखंड

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर पार, स्वर्णकार समाज में भारी आक्रोश

September 6, 2026

घाटी में कंटेनर का हुआ ब्रेक फेल, फिर मचा कोहराम

September 6, 2026

दहलीज पर न्याय, हाथों में हक… डालसा के महाअभियान से बदली गांव की तस्वीर

September 6, 2026

गोपालगंज की बेटियों के हौसले को मिले ‘सम्राट’ पंख, अब कोरिया में दिखायेंगी दम

September 6, 2026

मंत्री सुदिव्य के निधन से सांसद प्रदीप बोले- राज्य की राजनीति को लगा बड़ा झटका, भरपाई नामुमकिन

September 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.