Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 06:44 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिस पाब्लो रेस्टोरेंट में नशे में लहराया था तमंचा, वहीं देर रात फिर DSP ने मा’री रेड
Headlines

जिस पाब्लो रेस्टोरेंट में नशे में लहराया था तमंचा, वहीं देर रात फिर DSP ने मा’री रेड

December 3, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पाब्लो रेस्टोरेंट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची का पाब्लो रेस्टोरेंट एक बार फिर से चर्चा में है। किसी बढ़िया या बेहतर काम के लिए नहीं, बल्कि नशा खुरानी और अड्डाबाजी कराने के इल्जाम में। बीती देर रात पाब्लो रेस्टोरेंट में रेड की गयी। मौके से करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। यह रेड कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में की गयी थी। रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन को गुजरे कुछ दिनों से लगातार पाब्लो रेस्टोरेंट के बारे में शिकायतें मिल रही थी। उन्हें बताया गया था कि इस रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार चलाया जा रहा है, जिसके फेरे में फंस कर कई युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर एसएसपी राकेश रंजन ने आगे का टास्क कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को सौंपा। डीएसपी ने गठित टीम के साथ बीती देर रात पाब्लो रेस्टोरेंट में रेड मारी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो नजारा देख दंग रह गयी। कई जवान लड़के नशे में मदहोश नजर आये, तो कई हुक्के के धुएं का छल्ला बनाते दिखे। पुलिस की टीम ने मौके से एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया। सभी को कोतवाली थाना में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है।

auto

मई महीने में इसी रेस्टोरेंट में नशे में लहराया गया था तमंचा

यहां याद दिला दें कि पाब्लो रेस्टोरेंट में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इसी साल मई के महीने में इस रेस्टोरेंट के अंदर का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में कुछ लड़के नशे में झूम रहे थे। उनमें से सफेद शर्ट पहना एक लड़का हाथ में तमंचा लहराते हुए डांस कर रहा था। कुछ ही पल में मौके पर मौजूद दूसरा लड़का उसके हाथ से तमंचा लेकर अपने कमर में खोंस लिया था। उस वक्त रेस्टोरेंट के संचालक जय प्रकाश गुप्ता ने कहा था कि बर्थडे पार्टी थी। उन्होंने इसे ‘लाइटर वाली नकली पिस्तौल’ बताया था। लेकिन वीडियो को बार बार देखने वाले लोगों को आज भी यकीन नहीं होता कि वह हथियार नकली था।

https://newssamvad.com/wp-content/uploads/2025/12/WhatsApp-Video-2025-12-03-at-2.55.09-PM.mp4

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleJJMP को लातेहार पुलिस का तगड़ा झटका, SP क्या बता गये… देखें
Next Article JSSC CGL रिजल्ट पर HC का बड़ा फैसला… जानें क्या

Related Posts

झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.