Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 2 April, 2026 • 08:54 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नाबालिग के जुबां खोलते ही ध्वस्त हुआ पूरा नेटवर्क, किसका… जानें
Headlines

नाबालिग के जुबां खोलते ही ध्वस्त हुआ पूरा नेटवर्क, किसका… जानें

March 27, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नाबालिग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में घर से सोने के जेवरात चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस चोरी कांड में नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मुन्ना जायसवाल (58), उमंग कुमार साहू (28) और सूजल कुमार (19) बताये गये। मुन्ना जायसवाल लालपुर के पीस रोड का रहने वाला है। वहीं, उमंग कुमार साहू कोकर के जतरा टांड़ और सूजल कुमार सुभाष चौक का रहने वाला है। एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। पुलिस की कार्रवाई में चोरी के गहनों के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

नाबालिग निकला पूरे खेल का ‘कड़ी’

इस पूरे केस का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि मामले की कड़ी एक नाबालिग से जुड़ी। पुलिस ने जब उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरे गैंग का पर्दाफाश कर दिया। उसी की निशानदेही पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर बाकी आरोपियों को दबोचा गया। बताया जा रहा है कि मुन्ना जायसवाल का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है, जबकि नाबालिग पर भी पहले केस दर्ज हो चुका है।

Advertisement Advertisement

25 मार्च को दिया था वारदात को अंजाम

इस गैंग ने 25 मार्च को एक घर को निशाना बनाकर सोने के जेवरात पार कर दिए थे। घटना के बाद लालपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी जांच और लोकल इनपुट के आधार पर पुलिस नाबालिग तक पहुंची और फिर पूरी चेन खुलती चली गई।

क्या-क्या हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान जब्त किया है, जिसमें सोने की अंगूठी, चेन, कान के फूल (दो जोड़े), झुमका और तीन मोबाइल फोन (OnePlus, Realme, Itel) शामिल हैं।

टीम वर्क से मिली बड़ी सफलता

इस पूरे ऑपरेशन को लालपुर थानेदार रूपेश कुमार सिंह, एसआई मुकेश कुवंर, उत्तम कुमार, सुनील पासवान, आशीष कुमार सिपाही मुकेश उरांव और ड्राइवर अजय कुमार की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेजी से केस का खुलासा कर दिया।

इसे भी पढ़ें : नाबालिगों की गुंडई : उधार में गुटखा नहीं दिया तो दाग दी गोली

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनेपाल से बिहार लौटते ही पांच शिक्षक गिरफ्तार… जानें क्यों
Next Article सीएम हेमंत ने पत्नी कल्पना संग तपोवन मंदिर में की पूजा, बोले- राम के आदर्शों…

Related Posts

Headlines

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश, डालसा बचा गया मासूम की दुनिया

April 2, 2026
Headlines

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

किताबों की उम्र में सिंदूर की साजिश, डालसा बचा गया मासूम की दुनिया

April 2, 2026

खेसारी लाल यादव के शो में बवाल, लाठीचार्ज

April 2, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर, राहुल दुबे गैंग के प्रिंस को लगी गोली

April 2, 2026

हैवान मां… सगी बेटी की चढ़ा दी बलि, पत्थर से सिर फोड़ा, खू’न से की पूजा

April 2, 2026

IIIT रांची में यंत्र’26 का जलवा, रोबोटिक्स फेस्ट में देशभर के छात्रों ने दिखाया दम

April 1, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.