Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 11:18 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, क्या कर डाला… जानें
Headlines

हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, क्या कर डाला… जानें

September 13, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हाथियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Palamu : पलामू के चैनपुर प्रखंड के सलतुवा के लोभरवा टोले में हाथियों के झुंड ने तांडव मचाया है। करीब दो एकड़ में लगी धान व मक्के की फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद कर तहस-नहस कर डाला। आठ घंटे तक चार भाइयों के परिवार की जान हलक में अटकी रही। शुक्रवार भोर पांच बजे हाथी जंगल की ओर चले गये, तब राहत मिली। मिली जानकारी के अनुसार झुंड में 25 से 30 हाथी और उनके बच्चे मौजूद थे। हाथियों के द्वारा शिवव्रत सिंह की फसल को ज्यादा नुकसान पहुंचाया गया है। उनके अलावा उनके भाई सरयू सिंह, प्रभु सिंह, और शंकर सिंह की फसल को भी नष्ट कर दिया गया है। सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी।

बताया जाता है कि सलतुवा के लोभरवा टोले में पश्चिम दिशा करसो केल्हार की ओर से गुरुवार की रात 25-30 की संख्या में हाथियों का एक झुंड पहुंचा और शिवव्रत सिंह और उनके भाई की फसल को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। हाथियों की संख्या ज्यादा रहने और झुंड में बच्चों के रहने पर ग्रामीणों ने खतरा भांपते हुए कोई हलचल नहीं की। बिजली बुझा दी गई और सारे लोग घर के बीच वाले कमरे में दुबक गए। रात 10 बजे से लेकर सुबह के 5 तक हाथियों ने खेत में जमकर उत्पात मचाया। 1 एकड़ में लगी धान की फसल और एक एकड़ में लगी मकई की फसल को नष्ट कर दिया। इसके अलावा मकान को भी नुकसान पहुंचाया। मकान में रखा हुआ तीन बोरा चावल निकाल कर खा गए। इस संबंध में चैनपुर क्षेत्र के रेंजर अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिली है। जानकारी लेने के लिए टीम भेजी गई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : लोबिन के BJP में जाने के बाद JMM का तंज… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : “हम किसी को किडनैप करके नहीं लाते”… क्या बोल गये हिमंत सरमा… देखें

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से मिले हिमंता सरमा, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : JMM के लोबिन BJP में शामिल, बोले- आज तीर धनुष में दम नहीं

इसे भी पढ़ें : लेवी वसूलने निकले पांडेय गिरोह को तीखी चोट… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : “बस, अब बहुत हो गया…” कोलकाता रे’प-म’र्डर केस में पहली बार बोलीं राष्ट्रपति

इसे भी पढ़ें : हिमंत का दावा : चंपाई सोरेन की जासूसी करवा रही हेमंत सरकार

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पर नहीं कर सकेंगे ये काम… जानें
Next Article PM मोदी झारखंड में करेंगे रोड शो, कब और कहां… जानें

Related Posts

स्पोर्ट्स

हॉकी का सूखा खत्म, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, भारत की झोली में 10 पदक

October 2, 2026
Headlines

NH-33 पर खड़े ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, रांची से हाजीपुर जा रही थी गाड़ी

October 2, 2026
Headlines

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हॉकी का सूखा खत्म, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, भारत की झोली में 10 पदक

October 2, 2026

NH-33 पर खड़े ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, रांची से हाजीपुर जा रही थी गाड़ी

October 2, 2026

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.