Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 10:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हॉकी का सूखा खत्म, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, भारत की झोली में 10 पदक
स्पोर्ट्स

हॉकी का सूखा खत्म, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, भारत की झोली में 10 पदक

October 2, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
भारत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : एशियन गेम्स 2026 का 13वां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य समेत कुल 10 पदक जीते। सबसे बड़ी उपलब्धि महिला हॉकी टीम ने हासिल की। भारत ने फाइनल में चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही टीम ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक का टिकट भी पक्का कर लिया।

महिला हॉकी ने खत्म किया 44 साल का इंतजार

भारत के लिए लालरेमसियामी ने 10वें मिनट में मैदानी गोल किया। इसके बाद चीन ने लगातार हमले किए और दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी स्ट्रोक भी हासिल किया, लेकिन गोलकीपर सविता पूनिया ने शानदार बचाव किया। आखिरी मिनटों में चीन ने अतिरिक्त खिलाड़ी के साथ बराबरी की कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंस ने बढ़त कायम रखी। भारत ने इससे पहले 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में महिला हॉकी का स्वर्ण जीता था। इसके बाद 1998 और 2018 में टीम को रजत पदक मिला था। 44 साल बाद मिले इस स्वर्ण के साथ भारत ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन भी हासिल कर लिया।

Advertisement

सुजीत की आखिरी सेकेंड की जीत, बॉक्सिंग में तीन गोल्ड

कुश्ती के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में सुजीत कलकल ने शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण जीता। ताजिकिस्तान के अब्दुलमाजिद कुदिएव के खिलाफ वह एक समय 2-9 से पीछे थे, लेकिन आखिरी डेढ़ मिनट में लगातार टेकडाउन कर स्कोर 10-9 कर दिया। आखिरी 10 सेकेंड में मिले दो अंकों ने उन्हें चैंपियन बना दिया। बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा, लवलीना बोरगोहेन और अंकुश पंघाल ने स्वर्ण पदक जीते। परवीन ने 65 किग्रा में चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन को 3-2 से हराया। लवलीना ने अपने 29वें जन्मदिन पर 75 किग्रा फाइनल में चीन की बाओ जियी को 5-0 से मात दी। अंकुश ने 80 किग्रा वर्ग में दक्षिण कोरिया के किम मिनसियोंग को 4-0 से हराकर सोना जीता।

तीरंदाजी में ऐतिहासिक स्वर्ण, अन्य खेलों में भी पदक

महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराकर पहली बार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीता। मिक्स्ड रिकर्व में धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम अनिल मोहोद ने रजत, जबकि पुरुष रिकर्व टीम ने भी रजत पदक हासिल किया। सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने कांस्य जीता। पुरुष सेपकटकरा टीम को सेमीफाइनल में जापान से 0-2 की हार मिली, लेकिन टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह 13वां दिन भारत के लिए छह स्वर्ण समेत 10 पदकों के साथ यादगार बन गया।

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNH-33 पर खड़े ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, रांची से हाजीपुर जा रही थी गाड़ी

Related Posts

Headlines

NH-33 पर खड़े ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, रांची से हाजीपुर जा रही थी गाड़ी

October 2, 2026
Headlines

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026
झारखंड

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हॉकी का सूखा खत्म, बॉक्सिंग में गोल्ड की हैट्रिक, भारत की झोली में 10 पदक

October 2, 2026

NH-33 पर खड़े ट्रक में मिली ड्राइवर की लाश, रांची से हाजीपुर जा रही थी गाड़ी

October 2, 2026

126 दिन हर सेकंड भारी था, डॉक्टरों की तपस्या और मां की दुआओं से जी उठा 730 ग्राम का मासूम

October 2, 2026

रामगढ़ में भक्ति का महाकुंभ 4 अक्टूबर से, वृंदावन के आचार्य मृदुल कृष्ण सुनाएंगे भागवत कथा

October 2, 2026

वारदात से पहले दबोचा गया कुख्यात अनुप बंगाली, देसी कट्टा जब्त

October 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.