Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 09:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CSP सेंटर में पिस्टल के दम कर किया था कांड, SP क्या बता गये… देखें
Headlines

CSP सेंटर में पिस्टल के दम कर किया था कांड, SP क्या बता गये… देखें

March 20, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CSP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lohardaga : CSP आधार विथड्रॉल सेंटर में घुस कर दिनदहाड़े लूटपाट करने वाला तीसरा संदेही गुनहगार भी पुलिस के शिकंजे में आ गया। इसका नाम रौशन कुमार बताया गया। वह मूल रूप से पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली का रहने वाला है। फिलहाल चान्हों थाना क्षेत्र के बढ़ैया में रह रहा था। इसके पास से पुलिस ने दो पीस देसी कट्टा, दो पीस जिंदा गोलियां, दो पीस मोबाइल फोन (लूटे गए मोबाइल सहित), चार सौ रुपये कैश, एक पिट्ठू बैग, एक कैरी बैग और एक आधार कार्ड का रंगीन फोटो कॉपी जब्त किया है। इससे पहले पुलिस लूट कांड में शामिल दो संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनके नाम शमीम अंसारी उर्फ मो शमीम और मो फरहान अंसारी उर्फ मो फरहान बताये गये। शमीम मूल रूप से गुमला के लतदाग का रहने वाला है। फिलहाल वह रांची के रातू थाना क्षेत्र के सिमलिया में रहता है। वहीं, मो फरहान गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मानपुर का रहने वाला है। इन दोनों को घटना वाले दिन यानी दस मार्च को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उस वक्त इन दोनों के पास से एक गाड़ी, दो मोबाइल, तीन हेलमेट, कैश चार हजार रुपये, मफलर और गमछा जब्त किया था। इस बात का खुलासा आज यानी गुरुवार को लोहरदगा पुलिस कप्तान हारिस बिन जमां ने किया।

SP हारिस बिन जमां ने मीडिया को बताया कि बीते दस मार्च को कुड़ू थाना क्षेत्र के बार्डीह के रहने वाले चांद खान ने कुरू थाना में लिखित आवेदन दिया कि शिंजो चौक स्थित उनके CSP आधार विथड्रॉल सेंटर में अचानक चार लोग धनक पड़े। वे लोद एक ही गाड़ी पर सवार होकर पहुंचे थे। सेंटर में घुसते ही बदमाशों ने चांद खान को पिस्टल भिड़ा दिया और गल्ला में रखे 60 हजार रुपये कैश, मोबाइल फोन और अन्य जरूरी दस्तावेज लूटकर फरार हो गये। मामला संज्ञान में आते ही SP हारिस बिन जमां ने तुरंत एक टीम गठित की और हर हालत में लुटेरों को धरने का आदेश दिया। गठित टीम ने ताबड़तोड़ रेड मारी और उसी रोज दो संदेही गुनहगारों को धर दबोचा। तफ्तीश जारी रही और आज तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। चौथे लुटेरे की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इन लुटेरों को दबोचने में कुरु थानेदार मनोज कुमार, एसआई दिनेश कुमार, सिपाही विजय राणा और अखिलेश कुमार की भूमिका सराहनीय रही।

auto

इसे भी पढ़ें : सदन में अचानक बमक गये CM नीतीश कुमार… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसदन में अचानक बमक गये CM नीतीश कुमार… जानें क्यों
Next Article 100 ठिकानों पर एक ही रात रेड, 13 वांटेड अरेस्ट

Related Posts

Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Headlines

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026

कनेक्टिविटी की रफ्तार पकड़ेगा बिहार, पथ निर्माण मंत्री ने कसी नकेल

September 12, 2026

इंजीनियरिंग-पॉलिटेक्निक कॉलेजों में 98% दाखिला, छात्रों को जर्मन-जापानी सिखाएगी सम्राट सरकार

September 12, 2026

पटना होगा ट्रैफिक मुक्त, जाम लगने से आधा घंटा पहले बदलेगा सिग्नल… जानें कैसे

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.