Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खूंखार इनामी नक्सली साथियों संग धराया, कई पुलिस वालों का है ह’त्यारा
Headlines

खूंखार इनामी नक्सली साथियों संग धराया, कई पुलिस वालों का है ह’त्यारा

October 3, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नक्सली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi/Gulma : गुमला पुलिस कप्तान शंभू कुमार सिंह के कानों में किसी ने फूंक मारी कि कोयल-शंख जोन का खूंखार नक्सली रंथू उरांव उर्फ गुरुचरण घाघरा होते हुए गुमला के आंजन हिरनाखाड़ जंगल की ओर आने वाला है। उसके साथ दस्ता के कई साथी भी रहेंगे। तुंरत एक्शन लिया गया तो पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। रंथू की मुड़ी पर पांच लाख का इनाम घोषित है। संगठन में उसका ओहदा सब-जोनल कमांडर का है। मिली इंफॉर्मेशन पर SP ने गुमला थानेदार इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में QRT को टास्क दिया। QRT ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और तीन लोगों को धर लिया। इस बात का खुलासा आज रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे ने किया। DIG ने मीडिया को बताया कि बीती शाम के करीब सवा छह बजे जंगली इलाके में दो बाइक पर सवार तीन संदिग्ध लोग आते दिखायी दिये। पुलिस के रोकने पर उन लोगों ने फायरिंग शुरू की और भागने लगे। QRT ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों को धर दबोचा। पूछताछ में धराये लोगों ने अपना नाम रंथू उरांव उर्फ गुरुचरण उरांव, जयशंकर महतो और रोहित उरांव बताया। तीनों गुमला के ही रहने वाले हैं। उनके पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, चार IED बम, अलग-अलग बोर की 16 राउंड गोलियां और भाकपा माओवादी का प्रतिबंधित पर्चा को जब्त किया। कड़ाई करने पर इन लोगों ने कई राज खोले और जमीन में गाड़कर छुपाये गये हथियार के बारे में भी बताया। पुलिस ने एक कार्रबाइन, 315 बोर के तीन रायफल, एक देशी एकनाली बंदूक और 115 राउंड गोलियां बरामद की। वहीं, इनकी निशानदेही पर इनके साथी नक्सली राजू अहीर उर्फ राजू गोप और सुलेन्द्र मुंडा को भी धर लिया गया।

DIG बिरथरे ने बताया कि रंथु उरांव गुमला के विभिन्न इलाकों में गुजरे दो दशकों से एक्टिव था। करीब 77 नक्सली वारदातों में शामिल रंथू पुलिस के लिये मोस्ट वांटेड था। उसने कई जांबाज पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार दिया था। उस पर झारखंड सरकार ने पांच लाख रुपये का इनाम भी रखा है।

auto

इतने पुलिसकर्मियों को मार डाला

  • 26.06.2007 को रायडीह थाना क्षेत्र में पुलिस बल पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये।
  • 21.10.2010 को रायडीह थाना क्षेत्र में पुलिस बल पर हमला किया गया, जिसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया। साथ ही रायफल एवं गोलियां छीन ली गयी।
  • 16.01.2010 को गुरदरी थाना क्षेत्र में फायरिंग की गयी। जिसमें सात पुलिसकर्मी शहीद हो गये। वहीं एक ट्रक ड्राइवर भी मारा गया। हथियार भी छीन लिये गये।
  • 13.03.2013 को चैनपुर (कुरूमगढ़) थाना क्षेत्र में घने जंगल में पुलिस बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। एक पुलिसकर्मी शहीद हो गये तथा दो जवान बेतरह जख्मी हो गये।
  • 07.04.2013 को चैनपुर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग गाड़ी पर ऑटोमैटिक हथियार से गोलियां बरसायी, जिसमें पांच पुलिसकर्मी शहीद हो गये। उनके हथियार, गोली और हैंड ग्रेनेट छीन लिये गये।

DIG अनूप बिरथरे ने कहा कि इन सभी के गिरफ्तार हो जाने के बाद गुमला में नक्सलियों का किला ढह गया है। विधानसभा चुनाव से पहले सभी का धरा जाना बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। इस उम्दा कामयाबी को हासिल करने में गुमला थानेदार इंस्पेक्टर सुरेन्द्र कुमार सिंह, घाघरा थानेदार सब इंस्पेक्टर तरूण कुमार, कुरूमगढ़ थानेदार सब इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार चेतन, एसआई अजय कुमार दास, सिपाही नीरज कुमार तिवारी, पवन कुमार यादव और QRT टीम की सराहनीय भूमिका रही।

खूंखार इनामी नक्सली साथियों संग धराया, कई पुलिसवालों का है हत्यारा, क्या बता गये DIG अनूप बिरथरे… देखें#DIG #gumlanews #jharkhandnews pic.twitter.com/QxjmWcPWD2

— News Samvad (@newssamvaad) October 3, 2024

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लातेहार पुलिस ने दी तीखी चोट… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : लातेहार में गरजे चिराग – भ्रष्ट सरकार को उखाड़ कर दम लेगी जनता

इसे भी पढ़ें : MLA कल्पना सोरेन की हुंकार- “रोक सकते हैं तो रोक कर दिखाइये”

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजयराम महतो और मंत्री बेबी देवी होंगे आमने-सामने, JLKM के 6 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी
Next Article गोली चलाने में माहिर इनामी नक्सली का क्या की पुलिस… देखें

Related Posts

झारखंड

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026
Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
झारखंड

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.