Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 15 जून की उस काली रात का सबक चीनी सैनिक जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे
Headlines

15 जून की उस काली रात का सबक चीनी सैनिक जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगे

June 22, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली: 15 जून की रात को गलवान घाटी में एक बार नहीं बल्कि तीन बार, भारत और चीन के सैनिकों के बीच लड़ाई हुई थी. भारतीय जवानों पर चीन के सैनिकों ने धोखे से हमला किया, इसके बावजूद भारतीय सैनिकों ने ऐसा जवाब दिया जिसे चीन के सैनिक वर्षों तक याद रखेंगे. क्योंकि भारत के सैनिकों ने चार घंटे के अंदर ही जवाबी हमले में चीन के कई सैनिकों की गर्दन तोड़ दी. चीन के कई सैनिकों की रीढ़ की हड्डियां तोड़ दी. हमारे जवानों ने चीन के 40 से 50 सैनिकों को मार गिराया. सिर्फ यही नहीं, भारतीय सेना ने चीन की सेना के एक कर्नल को भी बंधक बना लिया था. ये सब जानकारियां हमने ग्राउंड जीरो पर मौजूद सैनिकों और सेना के सूत्रों से इकट्ठा की हैं.

15 जून की शाम को 16 बिहार रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू, जो गलवान घाटी में शहीद हुए हैं, वो अपने कुछ सैनिकों को लेकर विवाद की जगह पर ये देखने गए थे कि चीन ने जो बातें मानी थीं, उन बातों का वो पालन कर रहा है या नहीं. कर्नल संतोष बाबू 30 से 35 सैनिकों के साथ उस जगह पर गए थे और वो खुद इसलिए भी गए थे, क्योंकि वो जानते थे कि ये मामला कितना संवेदनशील है.

यहां पर ये बात भी ध्यान देने वाली थी, कि सैनिकों को लेकर कर्नल संतोष बाबू, जब विवाद की जगह पर चीन के कैंप के पास पहुंचे, तो उन्हें चीन के वो पुराने सैनिक नहीं दिखे, जो पहले इस इलाके में दिखते थे. यानी चीन ने पुराने सैनिकों की जगह पर नए सैनिक तैनात कर दिए थे. इन नए सैनिकों को ना तो भारतीय सैनिकों से बातचीत का तरीका पता था, ना ही इन्हें LAC पर नियमों और परंपराओं का पता था.

कर्नल संतोष बाबू ने जब इन सैनिकों से बातचीत शुरू की और पूछा कि जब पोस्ट को हटाने की बातचीत हो गई थी, तो चीन के सैनिकों ने फिर से ये पोस्ट क्यों बना ली. इसी पर चीन के नए सैनिक उग्र हो गए. उनमें से चीन के एक सैनिक ने आगे आकर कर्नल संतोष बाबू को धक्का दे दिया. अपने कमांडिंग अफसर के साथ धक्का-मुक्की, भारतीय सैनिकों के लिए बर्दाश्त से बाहर था. इसे देखकर भारतीय सैनिक गुस्से में आ गए और उन्होंने जवाब में चीन के नए सैनिकों की पिटाई शुरू कर दी. भारत के सैनिकों ने वहां पर मौजूद चीन की पोस्ट को भी नष्ट कर दिया. इस लड़ाई में चीन के कई सैनिक घायल हुए और भारत के भी कई सैनिक घायल हुए. चीन के कई सैनिक वहां से भागे भी, लेकिन ये सिर्फ लड़ाई का पहला राउंड था.

कर्नल संतोष बाबू इस वक्त ये समझ गए थे कि टकराव बड़ा हो सकता है, इसलिए उन्होंने अपने घायल सैनिकों को वापस भारतीय पोस्ट पर भेज दिया और वहां से ज्यादा संख्या में जवानों को भेजने के लिए कहा. क्योंकि गलवान घाटी की इस जगह पर लड़ाई का दूसरा राउंड तब शुरू हुआ, जब कर्नल संतोष बाबू की टीम इस जगह से आगे बढ़ी और देखा कि चीन ने इसके आगे तो, बड़ी संख्या में सैनिक ताकत जुटा ली है.

लेकिन अब तक चीन के सैनिक घात लगाकर ज्यादा संख्या में आ गए. दूसरे राउंड की लड़ाई 15 जून को रात करीब 9 बजे तक चली और कर्नल संतोष बाबू इसी लड़ाई में शहीद हुए. जब ये खबर भारतीय सैनिकों को मिली, तो उनके गुस्से की कोई सीमा नहीं थी. क्योंकि भारतीय सेना में कमांडिंग अफसर को सैनिक पितातुल्य समझते हैं. कमांडिंग अफसर को हाथ लगाना तो दूर, उनसे अभद्र भाषा में बात करना भी सैनिक बर्दाश्त नहीं करते.

ऐसे में जब कमांडिंग अफसर की बर्बर हत्या की खबर मिली, तो भारत के सैनिकों के क्रोध की कोई सीमा नहीं रही. यहीं से उस रात की लड़ाई का तीसरा राउंड शुरू हुआ, जो सबसे भयानक था और जिसमें सबसे ज्यादा सैनिकों की जान गई. तीसरे राउंड की लड़ाई करीब आधी रात तक चली.

कर्नल संतोष बाबू की शहादत की खबर के बाद ना सिर्फ 16 बिहार रेजीमेंट बल्कि आसपास के इलाके में जो दूसरी टुकड़ियां तैनात थीं, वो भी टकराव की जगह पर पहुंच गईं. बहुत ही जल्द वहां पर 400 से 500 सैनिक इकट्ठा हो गए और फिर चीन के सैनिकों के साथ वो हिंसक टकराव हुआ, जिसमें हमारे 20 सैनिक शहीद हुए और चीन के 40 से 50 सैनिक मारे गए. इस तीसरी लड़ाई में दोनों देशों के कई सैनिक लड़ते-लड़ते गलवान नदी में गिर गए.

तीसरे राउंड की लड़ाई में 16 बिहार रेजीमेंट के साथ, इस रेजीमेंट के घातक प्लाटून, ‘Three मीडियम’ रेजीमेंट और तीसरी पंजाब रेजीमेंट के सैनिक भी थे. हमारे सैनिकों ने एक खास जगह पर, जहां पर चीन का कर्नल खड़ा था, वहां पर हमला किया. भारतीय सैनिकों ने चीन के कर्नल को जिंदा पकड़ लिया और वहां मौजूद चीन के 7 सैनिकों को तुरंत मार गिराया.

भारत के सैनिकों ने भागते हुए चीन के कई सैनिकों का पीछा भी किया. जिससे ये अपुष्ट खबरें भी आईं कि पीछा करने में ही हमारे कुछ सैनिक चीन के कब्जे में आ गए. इस हिंसक टकराव के बाद भारत और चीन के बीच दो बार मेजर जनरल रैंक की बातचीत हुई थी. हमारे सूत्रों के मुताबिक उस बातचीत के बाद ही बंधक बनाए गए चीन के कर्नल को छोड़ा गया था.

 

 

 

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुस्से में पत्नी ने घोंट दिया पति का गला
Next Article शोध में दावा: आंसुओं से भी फैल सकता है कोरोना का संक्रमण

Related Posts

Headlines

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
Headlines

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026
Headlines

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026

सैलरी पर सम्राट सरकार सख्त, CS बोले- त्योहार से पहले हर हाल में मिले वेतन, कल भी खोलें दफ्तर

November 6, 2026

FB पर फफक-फफक कर खूब रोई आदिवासी नेत्री निशा भगत, फिर फंदे पर लटक दे दी जान

November 6, 2026

इंटर स्टेट बाइक चोर गिरोह के 7 शातिर अरेस्ट, 4 जिलों से चुराई 20 मोटरसाइकिलें बरामद

November 6, 2026

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.