अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को आज यानी शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में रांची की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। कोर्ट में पेशी दोपहर 2 बजे निर्धारित की गई है।
झारखंड हाईकोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि 6 दिसंबर को दोपहर 2 बजे सीएम हेमंत को खुद अदालत में हाजिर होना होगा। हाईकोर्ट ने बाद की तारीखों पर उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की अनुमति दी है, लेकिन आज की तारीख पर कोई छूट नहीं दी गई है।
यह मामला जमीन घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है, जिसमें ईडी ने कई बार सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए थे। इसी अवहेलना के आरोप में यह केस चल रहा है। आज की सुनवाई को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मामले पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हुई हैं।
इसे भी पढ़ें : बैंकों को लगाया 100 करोड़ का चूना, STF की रेड में चौंकाने वाला खुलासा
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पुस्तक मेले का शानदार आगाज, सीएम ने किया उद्घाटन
इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी की हाईलेवल समीक्षा, बिहार की सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त निर्देश
इसे भी पढ़ें : फ्लाइटें ठप,रेलवे पर यात्रियों की बाढ़, 4 रूट्स पर लगे अतिरिक्त कोच

