अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : बोकारो के गोमिया प्रखंड के गुरुडीह की लापता मुखिया सपना कुमारी को रांची पुलिस और बोकारो पुलिस ने संयुक्त रूप से रांची से बरामद कर लिया है। 22 वर्षीय सपना कुमारी 2022 के पंचायत चुनाव में जीतकर बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया बनी थीं और अपने कार्यों के लिए हमेशा चर्चा में रही हैं। सपना कुमारी 2 अक्टूबर से लापता थीं, जिसकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई थी।
2 अक्टूबर से थीं लापता
मिली जानकारी के अनुसार गांधी जयंती के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं। उसके बाद वह दोबारा बाहर निकलीं और फिर उनकी कोई खबर नहीं मिली। परिजनों ने चिंता जताते हुए गोमिया थाने में आवेदन देकर खोजबीन की गुजारिश की थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
पुलिस की तलाशी और बरामदगी
पुलिस को मुखिया के रांची में होने की सूचना मिली, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया गया। थाना प्रभारी ने मीडिया को बताया कि सपना कुमारी अब सुरक्षित हैं और परिजनों के पास भेज दी गई हैं। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें : FASTag और टोल टैक्स पर सरकार ने दी बड़ी राहत, अब नहीं देना होगा दोगुना चार्ज

