Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:21 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज
Headlines

“सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आगाज

January 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सड़क
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Pakur (Jaydev Kumar) : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत पाकुड़ में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को डीसी मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रथ के साथ जिला परिवहन अधिकारी मिथलेश कुमार चौधरी, जिला योजना अधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह और नगर परिषद प्रशासक अमरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। यह रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर लोगों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करेगा।

सड़क सुरक्षा थीम : सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन

डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं जीवन और संपत्ति की हानि का प्रमुख कारण बनती जा रही हैं। इस वर्ष का थीम “सीख से सुरक्षा, टेक्नोलॉजी से परिवर्तन” है। जागरूकता रथ स्कूल, कॉलेज, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर लोगों को हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग और नशे में वाहन न चलाने जैसे संदेश देगा।

auto

छोटी सावधानियां, बड़ी सुरक्षा

उपायुक्त ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए छोटी सावधानियाँ भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। दोपहिया वाहन चालकों और पीछे बैठने वालों के लिए हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन में अधिक सवारियों को न बैठाना और अनावश्यक हॉर्न का प्रयोग न करना जरूरी है।

युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है जागरूकता

डीसी मनीष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों तक जागरूकता पहुंचाना है। नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी देखी गई है। प्रशासन ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर जैसे उपाय भी किए हैं।

01 से 31 जनवरी तक चलेंगे विविध कार्यक्रम

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले में जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार, वाहन जांच अभियान और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें : तीन रोज से गायब दो साल का अंकुश जब मिला, पूरे गांव में छा गया सन्नाटा… जानें क्यों

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleNIBMG में रिसर्च साइंटिस्ट बनने का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
Next Article T20 World Cup के लिए भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम

Related Posts

Headlines

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026
Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सुरसंड मुखिया संघ अध्यक्ष से मांगी रंगदारी, पुलिस ने तीन को दबोचा

September 13, 2026

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.