Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:34 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शूटर के नाम फाइनेंस करायी गयी थी ह’त्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, SSP क्या बता गये… देखें
Headlines

शूटर के नाम फाइनेंस करायी गयी थी ह’त्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, SSP क्या बता गये… देखें

January 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
शूटर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : आठ एकड़ जमीन के पुराने लफड़े में जमीन कारोबारी मधुसूदन राय उर्फ मधु राय को मौत के घाट उतार दिया गया। उसके चचेरे भाई उमेश राय ने सुपाड़ी देकर मधुसूदन राय पर गोलियां चलवायी थी। इस काम के लिये पेशेवर शूटर को लगाया गया था। जिन दो बाइक का इस्तेमाल किया गया था, वह भी शूटर मानवेल खलखो और उसके किसी रिश्तेदार के नाम पर फाइनेंस कराया गया था। दोनों बाइक का डाउन पेमेंट और EMI उमेश राय भर रहा है। मधुसूदन राय को टपकाने की प्लानिंग सितंबर 2024 में ही कर ली गयी थी। वहीं, वारदात को अंजाम 15 दिसंबर 2024 को दिया गया था। बाइक पर सवार होकर मानवेल खलखो और उमेश राय ने मधुसूदन राय पर ताबड़तोड़ दस गोलियां बरसायी थी। दीपक कुमार राय और राज किशोर राय के साथ एक अन्य आरोपी ने रेकी करने का काम किया था। इन दोनों ने मधुसूदन की इंफॉर्मेशन अशोक सिंह को दी। अशोक सिंह ने उमेश राय को सारी जानकारी दी, जिसके बाद उमेश राय ने मानवेल खलखो के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस बात का खुलासा आज DIG सह रांची के पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया।

पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को बताया कि कांड को अंजाम देने में शामिल शूटर सहित चार संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड का सूत्रधार उमेश राय अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार लोगों के नाम मानवेल खलखो, अशोक सिंह, राज किशोर राय और दीपक कुमार राय हैं। इन सभी को बड़ाकवाली से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पकड़ा गया। इनके पास से एक देसी कट्टा, सात जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल अपाची बाइक जब्त की गयी। गिरफ्तार लोगों वे अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में इन लोगों ने कबूल किया कि साल 2008 में भी उमेश राय, दीपक राय, राज किशोर राय उर्फ गुड्डू समेत अन्य अपराधियों ने मधुसूदन राय पर फायरिंग की थी। इस हमले में मधुसूदन राय तो बच गया था, पर उसकी पत्नी को गोली लगी और उसकी जान चली गयी। इसके बाद दोबारा साल 2016 में मधुसूदन राय पर फिर से गोलियां बरसायी गयी। इस बार भी वह बच गया था। 15 दिसंबर 2014 को मधुसूदन राय को मौत के घाट उतार दिया गया। गिरफ्तार मानवेल खलखो के खिलाफ सदर थाना में एक और राज किशोर राय उर्फ गुड्डू के खिलाफ नामकुम थाना में दो मामले दर्ज हैं।

DSP मुख्यालय (प्रथम) अमर कुमार पांडेय और नामकुम थानेदार ब्रह्मदेव प्रसाद की देखरेख में एसआई रंजीत कुमार, एएसआई प्रभुवन कुमार, तारकेश्वर प्रसाद केशरी के साथ नामकुम थाना सशस्त्र बल की टीम ने इन संदेही गुनहगारों को दबोचा है।

शूटर के नाम फाइनेंस करायी गयी थी ह’त्या में इस्तेमाल की गयी बाइक, रांची SSP चंदन सिन्हा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/8HZcjqog6Y

— News Samvad (@newssamvaad) January 23, 2025

इसे भी पढ़ें : साहस, शौर्य और पराक्रम के लिये नवाजे जायेंगे ये पुलिस अधिकारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगढ़वा में Tiger की फिर से एंट्री, अब किसे बनाया खुराक… जानें
Next Article झारखंड में दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड का दिख रहा असर

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.