Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 07:11 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महिला के 3 प्रेमियों से था संबंध, विरोध करने पर पति को कुल्हाड़ी से कटवा दिया
Headlines

महिला के 3 प्रेमियों से था संबंध, विरोध करने पर पति को कुल्हाड़ी से कटवा दिया

February 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

यूपी के हरदोई जिले की कोतवाली बिलग्राम इलाके में 5 दिन पहले हुई एक शख्स की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. 50 वर्षीय अधेड़ की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर की थी. पुलिस का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों का पति विरोध करता था. इस बात से नाराज महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या का जाल बुना और घर में ही कुल्हाड़ी से काटकर पति की हत्या कर दी थी.

यही नहीं पत्नी ने पति की हत्या का आरोप अपने ही एक प्रेमी पर लगाया था. पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की तो हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता मृतक की पत्नी ही निकली. पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्याकांड की साजिशकर्ता पत्नी समेत चारों अभियुक्तों के कब्जे से आला कत्ल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मझियारा के रहने वाले राम अवतार कश्यप की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी चमेली और उसके प्रेमी ऋषिपाल और महिला के गांव के ही विजयपाल और रामसेवक को गिरफ्तार किया है.

auto

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि 31 जनवरी को सोते समय घर के बाहर राम अवतार कश्यप की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक राम अवतार की पत्नी चमेली ने अपने प्रेमी ऋषि पाल यादव और गांव के मन्नू व सोनेलाल पर हत्या का आरोप लगाया था. हत्याकांड के खुलासे को लेकर जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली.

पुलिस के मुताबिक महिला के ऋषि पाल यादव, रामसेवक और विजयपाल से अवैध संबंध थे. विगत एक साल से महिला ऋषि पाल यादव के साथ रहती थी. 20 दिन पहले ही महिला अपने पति के घर वापस आई थी. ऋषि पाल उसे लेने के लिए महिला के घर आया था, जहां राम अवतार से उसकी तकरार हुई थी. राम अवतार महिला के अवैध संबंधों का विरोध करता था और उसे घर जाने नहीं दे रहा था.

इसके बाद अवैध संबंधों की खातिर महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर साजिश किया और कुल्हाड़ी से काटकर राम अवतार की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता महिला समेत उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया है. ऐसे में पुलिस की सक्रियता से दो निर्दोष लोग जेल जाने से बच गए तो वहीं गुनहगार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 2532 पदों पर बिना परीक्षा सीधे होगी भर्ती , 10वीं पास कैंडिडेट्स करें आवेदन
Next Article 218 रन की पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रूट

Related Posts

Headlines

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026
Headlines

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026
Headlines

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्रिक्स के जरिए दुनिया में चमके बिहार के सत्तू और मखाना, सीएम सम्राट ने जताया पीएम का आभार

September 13, 2026

शराब माफिया के ठिकानों पर रेड करने गयी टीम पर हमला, थानेदार जख्मी

September 13, 2026

एक शक के चलते रेत डाला माशूका का गला, कैसे खुला राज… जानें

September 13, 2026

मायके में पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर मार दी माचिस, फिर…

September 13, 2026

धनबाद में मौत का मलबा! कोयला चुनते वक्त धंसी मिट्टी, 3 की गयी जान

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.