Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » 218 रन की पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रूट
स्पोर्ट्स

218 रन की पारी में तोड़े कई रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने रूट

February 6, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के भारत दौरे की शुरुआत शानदार रही है. चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 218 रनों की पारी खेली. रूट ने इसके साथ अपने 100वें टेस्ट को यादगार बना दिया. 218 रनों की मैराथन पारी के दौरान रूट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वो 100वें टेस्ट में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.
पहले दिन 128 रन बनाकर नाबाद रहे जो रूट ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए दूसरे दिन लंच के बाद 341 गेंद में अपना दोहरा शतक पूरा किया. रूट ने पारी के 143वें ओवर की तीसरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर दोहरा शतक पूरा किया. यह उनके करियर का पांचवां दोहरा शतक है. पिछले तीन टेस्ट मैच में रूट ने दूसरी बार 200 रन के आंकड़े को पार किया है. इससे पहले उन्होंने श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था.

जो रूट के नाम 100वें टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. उन्होंने पाकिस्तान के इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड को तोड़ा. इंजमाम ने साल 2004-05 में भारत के खिलाफ बेंगलुरू में अपने 100वें टेस्ट में 184 रन की पारी खेली थी.

टेस्ट मैचों में रूट की यह लगातार तीसरी 150 या उससे ज्यादा की पारी रही. वह लगातार 150 प्लस स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं. रूट ने इससे पहले श्रीलंका में खेले दो टेस्ट मैचों में 228 और 186 रनों की पारी खेली थी. लगातार सबसे ज्यादा 150 प्लस स्कोर का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम है. उन्होंने साल 2007 में 4 बार लगातार 150 प्लस का स्कोर बनाया था. दूसरे नंबर पर विली हेमंड (1928-29) हैं. उन्होंने 3 बार ये कारनामा किया. वहीं महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जहीर अब्बास, मुदस्सर नजर और न्यूजीलैंड के टॉम लैथम (2018-19) भी 3-3 बार ये उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं.

जो रूट करियर के 98वें, 99वें और 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले वो दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. जो रूट ने इससे पहले श्रीलंका में खेले अपने 98वें और 99वें टेस्ट मैच में शतक जड़ा था. इसके अलावा 100वें टेस्ट में शतक लगाने वाले जो रूट इंग्लैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं, जबकि ओवरऑल 9वें खिलाड़ी हैं. रूट से पहले इंग्लैंड के कॉलिन काउड्रे और एलेक स्टीवर्ट ने यह कारनामा किया था.
जो रूट ने अपने करियर का पांचवां दोहरा शतक जड़ा. उन्होंने हमवतन एलिस्टेयर कुक, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनर ग्रीम स्मिथ और भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की भी बराबरी कर ली. इन सभी बल्लेबाजों के नाम 5 दोहरे शतक हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला के 3 प्रेमियों से था संबंध, विरोध करने पर पति को कुल्हाड़ी से कटवा दिया
Next Article सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न देना भारत रत्न का अपमान : राजद नेता

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.