अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Godda : नकली शराब का कारोबार करने वालों को गोड्डा पुलिस ने तीखी चोट दी है। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने नकली शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। वहीं, एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुफस्सिल थानेदार आनंद शाह के नेतृत्व में की गई, जिसमें 502 बोतल नकली विदेशी शराब के साथ-साथ शराब बनाने में प्रयुक्त विभिन्न सामग्री भी जब्त की गई है।
पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को बिहार भेजे जाने की तैयारी थी। बरामद सामग्री में बोतलें, रैपर, ढक्कन, केमिकल तथा अन्य पैकिंग सामग्री शामिल है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में नकली शराब के अवैध कारोबार पर एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। गोड्डा पुलिस कप्तान मुकेश कुमार के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : इंडिगो फ्लाइट से टकराया गिद्ध, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
इसे भी पढ़ें : घर पर दिल की सेहत का कैसे रखें ख्याल… जानें आसान तरीके
इसे भी पढ़ें : DGP ने पलामू DIG नौशाद आलम को दिये टास्क… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : “भईया, गुमला जाना है, ललगुटवा छोड़ दीजियेगा”… फिर लूट ली नाबालिग की आबरू
इसे भी पढ़ें : JLKM सुप्रीमो को चाहिये Z श्रेणी की सुरक्षा, गवर्नर से पार्टी सचिव ने किया आग्रह
इसे भी पढ़ें : 15 दिन में बढ़े सांप डसने के मामले, रिम्स में रोज आ रहे स्नेक बाइट के मरीज
इसे भी पढ़ें : “तीन महीने बाद नहीं सुनूंगा कि भुगतान मयंक को दे दिया था”… कुख्यात सुजीत सिन्हा का पोस्ट वायरल

