WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट में जख्मी CRPF जवान रांची एयरलिफ्ट
इसे भी पढ़ें : TSPC के दो उग्रवादी धराये, एक छुपकर करा रहा था इलाज
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : सोमवार को झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर एक बड़ा हवाई हादसा बाल-बाल टल गया। पटना से रांची आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को लैंडिंग से ठीक पहले एक गिद्ध ने टक्कर मार दी। इस घटना के समय विमान 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर था, जिसमें 175 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद सभी यात्रियों की सांसें अटक गईं और वे घबरा गए, लेकिन पायलट की सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, जैसे ही विमान को गिद्ध से टक्कर लगी, पायलट ने तुरंत संयम दिखाते हुए विमान को हवा में करीब 40 मिनट तक स्थिर रखा ताकि इमरजेंसी लैंडिंग के लिए स्थिति को संभाला जा सके। इसके बाद पायलट ने विमान की रांची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई।
इस घटना में विमान (एयरबस A320) को आंशिक नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी 175 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट डायरेक्टर आर. आर. मौर्य ने बताया कि यह घटना विमान के रनवे से 10–12 नॉटिकल मील की दूरी पर हुई थी, जब विमान करीब 4000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।
इंडिगो एयरलाइंस और एविएशन विभाग ने इस बर्ड हिट की जांच शुरू कर दी है। बर्ड हिट जैसी घटनाएं आमतौर पर टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान होती हैं, लेकिन समय रहते पायलट ने सतर्कता दिखाई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।
