Ranchi : राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी और रानी बागान के कुछ इलाकों में गुरुवार को दो से पांच घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार 11 केवी एक्सचेंज फीडर में पेड़ की डालियों की छंटाई की जानी है। इसलिए हिंदपीढ़ी क्षेत्र के नदी ग्राउंड, बच्चा कब्रिस्तान और मक्का मस्जिद इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। विभाग ने इन संबंधित क्षेत्रों के लोगों से बिजली से जुड़े जरूरी काम समय से पूर्व कर लेने का आग्रह किया है। इसके अलावा 11 केवी आरके मिशन फीडर को भी सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंद रखा गया है। विभाग ने जानकारी दी है कि इस फीडर के क्षेत्र में केबल लगाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही पेड़ की डालियों की छंटाई की जाएगी तथा लाइन मरम्मती काम भी किया जाएगा। इस वजह से इस फीडर के दायरे में आनेवाले रानी बागान बैंक कॉलोनी और इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में उपर्युक्त समय में बिजली व्यवस्था को रोका गया है।

इसे भी पढ़ें : ED ने राजद सुप्रीमो लालू यादव से चार घंटे तक क्या-क्या पूछा… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : SP ने इस थानेदार को किया सस्पेंड, FIR दर्ज करने में की थी देरी
इसे भी पढ़ें : 20 किलो का शक्तिशाली IED डिफ्यूज, 5 मोर्चे तहस-नहस
इसे भी पढ़ें : गर्मी में हो सकती है पानी की किल्लत, वैकल्पिक जुगाड़ में जुटा खूंटी प्रशासन
इसे भी पढ़ें : DGM के ह’त्यारे अब तक नहीं धराये, अभियंताओं का गुस्सा उबाल पर
इसे भी पढ़ें : ED ने राबड़ी देवी और तेज प्रताप से चार घंटे की पूछताछ, आज लालू यादव को बुलाया
इसे भी पढ़ें : चौपारण के इस संकट को लेकर MLA मनोज यादव ने विधानसभा में बुलंद की आवाज
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह मामले में हेल्थ मिनिस्टर इरफान बोले- छत्तीसगढ़ियां झारखंड में राज नहीं कर पायेगा