Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 7 November, 2026 • 11:45 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अक्टूबर में ये 7 राशियां होंगी मालामाल, धन के मामले में लाभ ही लाभ
Headlines

अक्टूबर में ये 7 राशियां होंगी मालामाल, धन के मामले में लाभ ही लाभ

October 2, 2021No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्ली। नए महीने की शुरुआत हो चुकी है. नया महीना कई तरह की उम्मीदें लेकर आता है. अक्टूबर  का महीना कई राशियों के लिए खास रहने वाला है. इस महीने शुक्र, सूर्य और बुध जैसे ग्रह अपनी राशि बदलेंगे. ग्रहों के राशि परिवर्तन का असर सभी जातकों पर पड़ने वाला है. आर्थिक लिहाज से ये महीना कई राशियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है वहीं कुछ राशियों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं अक्टूबर महीने का आर्थिक राशिफल.

Mesh

 

 

 

मेष (Aries)- आर्थिक दृष्टिकोण से मेष राशि वालों के लिए ये महीना कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है. आय के स्रोत खुले रहेंगे पर उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं होगा. शासन-प्रशासन के सहयोग से कार्यों में गति आएगी. महीने का उत्तरार्ध अपेक्षाकृत अनुकूल रहेगा. व्यापार-कारोबार में लाभ की वृद्धि होगी, पर बेवजह के खर्चे भी हो सकते हैं. दिखावे की प्रवृत्ति से बचें. अपना प्रभाव-प्रभुत्व, वैभव दिखाने के लिए आप फिजूलखर्ची ना करें. विलासिता की प्रवृत्ति से धन हानि की आशंका है.

Vrishabh

 

 

 

वृषभ (Taurus)- आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए सामान्य रहने वाला है. महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी, काम में उत्साह बना रहेगा. आप अपने पुरुषार्थ से अपने काम पूरे कराने और आय के स्रोत बनाने में सफल रहेंगे. विभिन्न परियोजनाओं से धन की प्राप्ति संभव है. हालांकि इस माह आपके खर्चे भी बढ़ेंगे. दिखावे और विलासित पर खर्च की प्रवृत्ति से बचने की जरूरत है. व्यापार-कारोबार के लिए समय मध्यम रहेगा.

Mithun

 

 

 

मिथुन (Gemini)- आर्थिक दृष्टिकोण से बात करें तो अक्टूबर का महीना आपके लिए अच्छा है. आय की दृष्टि से महीने की शुरुआत उत्तम होगी. धनागमन होता रहेगा. इस माह आय के नए स्रोत तो बनेंगे ही, पुराने स्रोतों से भी धनागमन होता रहेगा. मित्रों-परिजनों के सहयोग से भी आय का कोई अवसर मिल सकता है. आपके धन में वृद्धि होगी. आय के साथ-साथ बचत करने में भी सक्षम होंगे. मंगल के इस गोचर के प्रभाव से  ऋण से उबरने का अवसर मिलेगा. आत्मविश्वास बना रहेगा.

Kark

 

 

कर्क (Cancer)- कर्क राशि आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आय के नए अवसर खुल सकते हैं. यदि आप सरकारी क्षेत्र से धन उपार्जन करते हैं, तो आपके लाभ के प्रबल योग हैं. आपमें कुछ नया करने का उत्साह रहेगा. आपके इस उत्साह को लोगों का समर्थन और विश्वास भी मिलेगा. निजी प्रयासों से सफलता के योग बन रहे हैं. जमीन-जायदाद, प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए लाभ के अवसर बनेंगे. आपको भी किसी प्रकार की अचल संपत्ति का लाभ हो सकता है.

Singh

 

 

सिंह (Leo)- आर्थिक दृष्टिकोण से अक्टूबर का समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा. इस महीने आपको निर्णय करने में आपको परेशानी हो सकती है, जिससे कुछ विलंब हो सकता है. थोड़ी-बहुत चुनौतियां भी सामने आ सकती है लेकिन आपकी आय के स्रोत बने रहेंगे. धनागमन भी होगा. व्यापार के संबंध में निर्णय लेने की देरी से कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपने अनुभवों, अपने व्यापार कौशल का प्रयोग करके इन बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे.

Kanya

 

 

 

कन्या (Virgo)- आर्थिक दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना बहुत उत्साहजनक रहने वाला है. धन-धान्य की प्रचुरता बनी रहेगी. आपको हर काम में वांछित सफलता मिलेगी. धनागमन होता रहेगा. हर कार्य में लाभ के अवसर बनेंगे. व्यापार के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा. कारोबार में विस्तार हो सकता है.  नौकरपीपेशा लोगों के लिए भी आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. कुल मिलाकर इस महीने आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. वाहन का सुख मिल सकता है.

Tula

 

 

तुला (Libra)- तुला राशि वालों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नहीं रहने वाला. आय के स्रोतों में कमी आ सकती है.आपके खर्चों में काफी वृद्धि होने की आशंका है इससे आपकी चिंता बढ़ सकती है. इस महीने आपको सावधानी के साथ अपना वित्तीय प्रबंधन करना है. जब आमदनी के स्रोत कम हो जाएं, तो खर्चों पर नियंत्रण ही आपको थोड़ी राहत दे सकता है.

Vrishchik

 

 

वृश्चिक  (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अक्टूबर में बहुत अच्छी रहने वाली है. चाहे आप नौकरी में हैं, व्यवसायी हैं या स्वरोजगार करते हैं, आपकी कुंडली में लाभ के योग हैं. अगर कोई सरकारी काम करते हैं यानी ठेकेदारी करते हैं या विभिन्न विभागों को सेवाएं उपलब्ध कराते हैं, तो आपको अच्छा लाभ होने की उम्मीद है. सरकारी या निजी नौकरी करते हैं, तो आय के कुछ अतिरिक्त साधन बन सकते हैं. इस माह कहीं फंसा हुआ पैसा भी मिल सकता है.

धनु  (Sagittarius)- इस माह आपका आर्थिक जीवन बहुत अच्छा रहेगा. आय के नियमित स्रोतों से अच्छी आमदनी हो सकती है. साथ ही, आय के कुछ नए स्रोत भी बन सकते हैं. महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी. ग्रहों की युति के कारण इस महीने आपकी आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी वृद्धि होगी. 22 अक्टूबर के बाद आपकी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर हो जाएगी. जो लोग व्यवसाय/कारोबार करते हैं, उनके लिए यह समय अति उत्तम है. आपको काम-धंधे में खूब तरक्की मिलेगी.

Makar

 

 

मकर  (Capricorn)- मकर राशि के जातकों के लिए अक्टूबर माह आर्थिक दृष्टि से कुछ खास नहीं रहेगा. आपको परिश्रम के हिसाब से फल की प्राप्ति नहीं होगी. आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय में खर्च को नियंत्रण में रखना ही आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके लिए यह भी सलाह है कि कर्ज लेने से बचें, अन्यथा परेशानियां और बढ़ जाएंगी. हालांकि इस माह के बाद स्थितियों में थोड़ा सुधार होने की संभावना है.

Kumbh

 

 

 

कुंभ  (Aquarius)- आर्थिक दृष्टिकोण से कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना कुछ खास नहीं रहेगा. आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है. आय के नियमित स्रोतों से उम्मीद के अनुरूप आय की संभावना कम है. आप जिस हिसाब से परिश्रम करेंगे, उस हिसाब से आमदनी नहीं होगी. अगर कहीं से धन आने की उम्मीद थी, तो उसमें रुकावट आ सकती है. इससे मन में निराशा और असंतोष पैदा हो सकता है. ऊपर से खर्चों में वृद्धि आपकी चिंताओं को और बढ़ा सकती है.

Meen

 

मीन (Pisces)- अक्टूबर का महीना आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए बहुत अच्छा है. इस माह धनागम की स्थिति काफी अच्छी रहेगी. कई स्रोतों से आपको आमदनी हो सकती है. कारोबार में आपको अच्छा लाभ होगा. अगर नौकरीपेशा हैं, तो आय के कुछ अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं. 22 अक्टूबर को मंगल अष्टम भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिसकी वजह से आपको अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है. लंबे समय से कोई फंसा हुआ पैसा आपको इस माह मिल सकता है. गुकारोबारियों और व्यावसायियों के लिए महीने की शुरुआत काफी अच्छी रहेगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleट्रोलर्स के निशाने पर आईं नोरा फतेही
Next Article बरकट्ठा मुखिया प्रत्याशी पितांबर नायक ने भगवा गमछा ओड़ा कर भक्तजनों को माता वैष्णो देवी के लिए विदा किया

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.