WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
बरकट्ठा प्रतिनिधि। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में आज दुर्गा मंडप के समीप माता वैष्णो देवी के लिए 20 भक्त जनों का जत्था रवाना हुआ ,जिसमें बरकट्ठा मुखिया प्रत्याशी पितांबर नायक भक्तजनों को भगवा गमछा ओढ़ाकर माता वैष्णो देवी के लिए रवाना कीये। भक्तजनों के द्वारा माता वैष्णो देवी और भगवान के नारा से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया ।नारों से गूंज उठा दुर्गा मंडप का प्रांगण । भक्तजनों में काफी उत्साह था माता वैष्णो देवी जाने को लेकर। त्रिवेणी यादव, संदीप कुमार, उमेश यादव, कालीचरण प्रसाद, अशोक गुप्ता, महेंद्र प्रसाद, रूपेश गुप्ता ,नरेश मंडल, अखिलेश कुमार भारती ,प्रकाश ठाकुर, संजय कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र यादव, राजेश कुमार, रजनीकांत , आदि लोग माता वैष्णो देवी के लिए प्रस्थान किए।

