Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 11:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये हैं भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली 5 जगहें, सर्दियों में यहां बिताएं अपनी छुट्टियां
Headlines

ये हैं भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली 5 जगहें, सर्दियों में यहां बिताएं अपनी छुट्टियां

December 16, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। शहरों के विकास के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी गहराती जा रही है. विश्व के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर नज़र रखने वाली संस्ठा आइक्यू एयर (IQ Air) ने जो आंकड़ें जारी किए हैं, उसके अनुसार देश की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित जगह है. भारत के कई शहर प्रदूषण का सामना कर रहे हैं, जिसका असर वहां रहने वाले लोगों पर हो रहा है.

शहर की खराब गुणवत्ता वाली हवा में सांस लेने से लोगों को कई तरह की दिक्कतें भी आ रही हैं. ऐसे में जब बात छुट्टियों में बाहर जाने की आती है तो लोग ऐसी जगहों का चुनाव कर रहे हैं जहां की हवा शुद्ध हो. हम आपको भारत के ऐसे ही पांच जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां की हवा सबसे शुद्ध है. आप इन शहरों में अपनी सर्दी की छुट्टियां बिता सकते हैं-

1.आईज़ोल (मिजोरम)- आईज़ोल भारत के सबसे शुद्ध हवा वाले शहरों में से एक है. आप यहां कम खर्च में ही खूबसूरत जगहें घूमने का लुत्फ उठा सकते हैं. आईज़ोल में घूमने की कुछ जगहें हैं- खावंगलांग वन्यजीव अभ्यारण्य, वानत्वांग वाटरफॉल्स, तामडील झील, बुर्रा बाज़ार, मिज़ोरम स्टेट म्यूज़ियम, डर्टलांग पहाड़ियां, रेइक हेरिटेज गांव.

 

2.कोयम्बटूर (तमिलनाडु)- दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहे जाने वाले कोयम्बटुर की हवा काफी शुद्ध है. इस खूबसूरत राज्य में कई दर्शनीय स्ठल हैं जिनमें पश्चिमी घाट पर लगभग 500 फीट की ऊंचाई पर स्थित मरुधमलाई मंदिर प्रमुख है.

मंदिर की द्रविड़ वास्तुकला देखने लायक है. इसके अलावा आप कोयम्बटूर में आदियोगी शिव स्टेचू, वैदेही फॉल्स, कोवई कोंडट्टाम, पेरूर पाटेश्वरर मंदिर, सिरुवानी झरना आदि जगहों का लुत्फ उठा सकते हैं.

 

3.अमरावती (आंध्र प्रदेश)- आंध्र प्रदेश राज्य में स्ठित अमरावती प्रकृति प्रेमियों के लिए खास आकर्षण का केन्द्र है. ये शहर अपनी तीर्थ स्थलों और विरासत भवनों के लिए प्रसिद्ध है. अमरावती में आप हरिकेन प्वॉइंट, भीम कुण्ड, अम्बादेवी मंदिर, छत्री तालाब, वडाली तालाब, सतीधाम मंदिर जैसी खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं.

 

4. दावणगेरे (कर्नाटक)- कर्नाटक का दावणगेरे अपने प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यह भारत की सबसे शुद्ध हवा वाली जगहों में से एक है. यहां आप कुंडुवाड़ा केरे, ईश्वर मंदिर, बाथी गुड्डा, बेतुर, बागली जैसे पर्यटन स्थलों का आनंद ले सकते हैं.

 

5.विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)- विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश का एक उल्लेखनीय शहर है जो अपने शांत समुद्र तटों से बीच लवर्स और प्रकृति प्रेमियों को लुभाता है. यह शहर अपने शानदार पर्यटक आकर्षणों, जैसे- इंदिरा गांधी जूलॉजिकल पार्क, कटिकी झरने, बोर्रा गुफाओं, आईएनएस कूरूसूरा सबमरीन म्यूजियम, कैलासागिरि, ऋषिकोंडा बीच, अकाकू घाटी, वराह लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगुरुवार का राशिफल: जानिए आज आपके सितारे क्या कहते हैं
Next Article प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर मार दी गोली

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.