Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 04:37 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ये घरेलू उपाय बढ़ा देंगे बालों की चमक
Headlines

ये घरेलू उपाय बढ़ा देंगे बालों की चमक

December 30, 2020No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

आमतौर पर जब भी दोमुंहे बालों की समस्या होती है तो लोग आपको अपने बालों में ट्रिमिंग कराने या बाल कटवाने की सलाह देते हैं। हालांकि इनमें से किसी भी तरीके को अपनाने से बेहतर होता है कि आप अपने बालों को सही देखभाल दें। ताकि यह समस्या हो ही नहीं। लेकिन अगर यह समस्या हो जाए तो इसके निदान के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं.

  • यदि आप अधिक तापमान वाले किसी स्थान पर रहते हैं, जहां आपके बाल लंबे समय तक तेज धूप झेलते हैं, तब भी आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं। बालों पर अधिक केमिकल्स का उपयोग भी इन्हें दोमुंहा बना सकता है।
  • यदि आप हेयर स्ट्रेटनर और हेयर ड्रायर का बहुत अधिक या तेज हीट के साथ उपयोग करते हैं, तब भी आपके बाल दोमुंहे हो सकते हैं। दोमुंहे बालों की समस्या होने पर इन उपकरणों का उपयोग बिल्कुल बंद कर दें। नहीं तो आपके बालों को बहुत अधिक हानि पहुंचेगी।

तैयार करें हेयर ऑइल ब्लैंड

  • दोमुंहे बालों की समस्या का समाधान करने के लिए आप घर पर ही एक प्राकृतिक हेयर ब्लैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको जैतून के तेल यानी ऑलिव ऑइल, नारियल तेल, कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल और बादाम का तेल चाहिए।
  • इन सभी तेलों को समान मात्रा में लेकर आपस में मिला लें। जब तेल एक-साथ अच्छी तरह मिल जाएं तो इन्हें धीमी आंच पर 15 से 20 सेकंड के लिए गर्म कर लें। अब इस तेल को उंगली के पोरों (टिप्स) की मदद से अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद पूरे बालों पर भी लगाएं।

जब तेल आपके सिर और बालों में अच्छी तरह लग जाए तो हल्के से प्रेशर के साथ ऊंगलियों को गोल-गोल घुमाते हुए अपने सिर की मसाज करें। आप इस तरह मसाज रात को सोने से पहले करें तो बहुत अच्छा होगा। क्योंकि इससे आपके बालों में पूरी रात तेल लगा रहेगा। लेकिन यदि आप दिन में तेल लगा रहे हैं तो कम से कम आधा घंटा इसे लगा रहने दें और उसके बाद शैंपू करें।

एलोवेरा पेस्ट और कैस्टर ऑइल

  • अपने दोमुंहे बालों को ठीक करने के लिए आप एलोवेरा और कैस्टर ऑइल का उपयोग कर सकते हैं। सबसे पहले 3 चम्मच एलोवेरा जेल लें और उसमें 2 चम्मच कैस्टर ऑइल यानी अरंडी का तेल मिला लें। इन दोनों चीजों को तब तक मिलाते रहें, जब तक कि एक गाढ़ा और एकसार पेस्ट ना बन जाए।
  • तैयार पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में और बालों के ऊपर स्प्लिट ऐंड्स तक लगाएं। इसे 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दें और फिर शैंपू कर लें। यह हेयर मास्क आपके बालों को नमी देने और अंदर से पोषण देने का काम करेगा। इससे आपके बालों में दोमुंहापन बढ़ना बंद हो जाएगा और धीरे-धीरे यह समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी।

बालों में केले का मास्क लगाएं

  • पका हुआ केला लेकर आप दही, शहद और नींबू के साथ इसका हेयर पैक तैयार कर सकते हैं । इसके लिए आप सबसे पहले केले को छीलकर मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाएं। यदि आपके बाल अधिक लंबे हैं तो आप एक की जगह दो केले मैश करें और दो-दो चम्मच दही और शहद का उपयोग करें। साथ में आधा नींबू निचोड़ लें।
  • तैयार हेयर मास्क को बालों की जड़ों से लेकर अंत तक अच्छी तरह यह पेस्ट लगाएं और कम से कम 30 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद आप शैंपू कर लें। यह मास्क आपके बालों को पोषण देकर उनका दोमुंहापन दूर करेगा। साथ ही आपके बालों का झड़ना कम होगा और डैंड्रफ की समस्या भी आपको नहीं सताएगी।

बालों में लगाएं आंवला पल्प

  • दोमुहें और रूखे बालों को सुंदर और स्मूद बनाने के लिए आप आंवला पल्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 आंवले लेकर इन्हें एक कटोरी पानी के साथ 20 मिनट तक धीमी आंच पर गर्म करें। जब आंवले सॉफ्ट हो जाएं तो इन्हें पानी से निकाल लें और इनका बीज निकालकर अलग कर दें।
  • आंवले के गूदे को अच्छी तरह मैश करके पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट में 3 से 4 चम्मच दूध मिलाकर स्मूद क्रीमी पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को सिर और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। कम से कम 40 मिनट के लिए यह पेस्ट बालों पर लगा रहने दें।
  • जिस पानी में आंवले उबाले थे उस पानी को फेंके नहीं बल्कि उसे रखें । क्योंकि आंवले उबालने के बाद यह पानी बहुत गुणकारी हो जाता है। जब आप शैंपू करें तो बाल धोने के बाद सबसे आखिर में इस पानी को अपने बालों पर डाल लें। यह आपके सिर की त्वचा को पोषण देने का काम करेगा।

आप सप्ताह में कम से कम दो बार जरूर अपनाएं। ताकि आपको समय पर रिजल्ट मिल सके। हालांकि तीन से चार बार ये तरीके अपनाना भी पूरी तरह सुरक्षित है।

केला, आंवला, शहद, नींबू, दही, एलोवेरा और कैस्टर ऑइल सहित अन्य सभी तेल। प्राकृतिक गुणों से भरपूर होते हैं। इनमें से किसी भी इंग्रीडिऐंट का उपयोग आप अपने बालों को सुंदर और स्वस्थ बनाने में कर सकते हैं। ये सभी चीजें बालों में पोषक तत्वों की कमी को दूर कर उन्हें मजबूती देती हैं और उनका दोमुंहापन, झड़ना, रूखापन इत्यादि भी दूर करती हैं।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2020 में पुलिस और नक्सलियों में हुए 50 मुठभेड़, 14 नक्सली मारे गए
Next Article ब्रश करते पेट में चला गया टूथब्रश, मुश्किल से बची जान

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.