Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 06:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिसके-तिसके गले से झपट लेते थे चेन, दो ज्वेलर्स सहित चार धराये, SSP क्या बोले… देखें
Headlines

जिसके-तिसके गले से झपट लेते थे चेन, दो ज्वेलर्स सहित चार धराये, SSP क्या बोले… देखें

May 2, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
चेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रांची के अलग-अलग इलाकों में महिलाओं के गले से चेन झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों के अलावा चोरी के माल को गलाने के इल्जाम में दो जेवर कारोबारी को भी अरेस्ट किया गया है। सदर थाना की पुलिस ने सभी को दबोचा है। गिरफ्तार लोगों के नाम मो अयाज अहमद उर्फ रजत, मो शाहिद, प्रेम कुमार वर्मा और राजकुमार बताये गये। इनके पास से पुलिस ने गलाया हुआ 16 ग्राम सोना, 8 ग्राम के सोने की दो चेन, दो स्मार्ट फोन, पांच हजार 800 रुपये कैश, एक स्कूटी, एक टी-शर्ट और दो कैप बरामद किया है। इस बात का खुलासा DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा ने किया है।

SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि शहर में चेन छिनतई पर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार धड़-पकड़ कर रही है। इसी दरम्यान बीते एक मई को इंफॉर्मेशन मिली कि सदर थाना क्षेत्र के कोकर में साधु मैदान के पास दो लड़के काफी देर से एक स्कूटी पर बैठे हुए हैं। आते-जाते लोगों को घूर रहे हैं। उनके इरादे नेक नहीं लग रहे। मिली इंफॉर्मेशन पर सदर थानेदार कुलदीप कुमार अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे। पुलिस को देखते ही एक लड़का मिस्टर वहां से भाग निकला। दूसरे लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मो अयाज अहमद उर्फ रजत बताया। करीब 28 साल का रजत लोअर बाजार थाना क्षेत्र के चिस्तिया नगर का रहने वाला है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किये। चेन स्नैचिंग और अन्य मामलों में वह रांची के लोअर बाजार थाना और हजारीबाग के लोहसिंघना थाना से तीन पर जेल जा चुका है।

Advertisement Advertisement

धराये मो अयाज अहमद उर्फ रजत ने पुलिस को बताया कि पहले भी वह सदर थाना क्षेत्र के कोकर बाजार, बड़गांई मोड़, हैदर अली रोड सहित अन्य जगहों पर छनतई की वारदात को अंजाम दे चुका है। महिलाओं के गले से उड़ाया हुआ चेन वह गुदड़ी चौक के रहने वाले मो शाहिद को दिया करता था। शाहिद उस सोने को मोती ज्वेलर्स और प्रेम ज्वेलर्स में गलाने के वास्ते दे देता था। यह दोनों दुकानें रांची के थड़पखना इलाके में है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मोती जेवेलर्स के मालिक प्रेम कुमार और प्रेम ज्वेलर्स के मालिक राजकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के घर से छिनतई किया हुआ सोना बरामद किया गया। सभी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन लोगों को दबोचने में सदर DSP संजीव कुमार बेसरा, सदर थानेदार कुलदीप कुमार, एसआई दीपक राणा, दीपक नारायण सिंह, निर्भय कुमार और विकास प्रसाद की भूमिका सराहनीय रही।

जिसके-तिसके गले से झपट लेते थे चेन, दो ज्वेलर्स सहित चार धराये, DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बोले… देखें pic.twitter.com/M7BtgnQB8w

— News Samvad (@newssamvaad) May 2, 2025

इसे भी पढ़ें : “पाकिस्तान में घुसकर एक ही ऐसा मा’रेंगे जो एक लाख के बराबर होगा”… लॉरेंस बिश्नोई के नाम का पोस्ट वायरल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत की इस सख्ती से पाकिस्तान में हाहाकार…
Next Article Scientist बनने का बेहतरीन मौका दे रहा ISRO… जानें डिटेल्स

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 29 अप्रैल 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

April 29, 2026

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.