अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की नृशंस हत्या के बाद जहां PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से लेकर फौजियों का खून खौल रहा है। वहीं, अब जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी खून खौल उठा है। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है। इस पोस्ट के जरिये लॉरेंस ने कहा है कि वह पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत का बदला पाकिस्तान में घुसकर लेगा। बिश्नोई गैंग की तरफ सोशल मीडिया पर लिखा गया है, ‘जिसने भी बेगुनाहों को बिना कसूर के मारा है, इसका हम बदला जल्दी ही लेंगे। इन्होंने तो हमारे आदमी मारे हैं, हम इनके जायज मारेंगे। पाकिस्तान में घुसकर एक ही ऐसा मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।’ हालांकि इस वायरल पोस्ट में कितना दम इस बात का आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।
पोस्ट में आगे लिखा गया है कि तुम हाथ मिलाओगे तो हम गले लगाएंगे। अगर आंख दिखाओगे तो आंख निकाल लेंगे और अगर ऐसी नीच हरकत करोगे तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे पाकिस्तान में घुसकर। इस पोस्ट के आखिर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा का नाम लिखा है. आखिर में हाफिज सईद की तस्वीर पर लाल कलम से क्रॉस का निशान लगाया गया है। साथ ही मुंबई हमले का गुनहगार हाफिज सईद की तस्वीर भी शेयर की है। हाफिज की तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशान लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें : मां, गर्भवती पत्नी, बेटा-बेटी और भतीजी के ह’त्यारे की फां’सी का HC में क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : कुछ बड़ा होने वाला है! PM मोदी ने NSA, CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख संग की बैठक
इसे भी पढ़ें : पहलगाम में खू’न की नदियां बहाने वाला आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान



