WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
यूपी| मामला इटावा जिले में आने वाले नगला पीर गांव का है जहां सुधा नाम की महिला को फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग उसके खरबूजों के खेत से खरबूजे तोड़ रहे हैं. मृतक सुधा के भाई राजकुमार ने बताया कि इसके बाद महिला तुरंत अपने पति के साथ खेत पर पहुंची, जहां चोर खरबूजे की चोरी कर रहे थे.खेतों में छुपे अज्ञात चोरों ने महिला और उसके पति पर गोली चला दी. जिसमें से एक गोली महिला के सीने पर जाकर लग गई. इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई.
घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया है. मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

