Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 27 April, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रात के अंधेरे में धधक उठा यह बैंक, धुआं-धुआं हो गया इलाका… देखें वीडियो
Headlines

रात के अंधेरे में धधक उठा यह बैंक, धुआं-धुआं हो गया इलाका… देखें वीडियो

November 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बैंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Lucknow : लखनऊ के पारा इलाके में स्थित शकुंतला विश्वविद्यालय परिसर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में बीती रात अचानक आग लग गई। रात लगभग 9:30 बजे सुरक्षाकर्मियों ने बैंक से धुआं और लपटें निकलती देखीं। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। आग तेजी से फैलती गई क्योंकि अंदर सरकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और प्लास्टिक का सामान रखा था। इससे लपटें और बढ़ गईं। कुछ ही देर में बैंक का बड़ा हिस्सा धुएं से भर गया।

दमकल की तीन गाड़ियों ने दो घंटे तक चलाया अभियान

जानकारी मिलते ही एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह तीन दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक बंद होने के कारण दमकल टीम को अंदर पहुंचने में दिक्कत हुई। उन्होंने खिड़कियों के कांच तोड़कर आग बुझाने का काम शुरू किया। बिजली कनेक्शन तुरंत कटवा दिया गया ताकि आग न बढ़े। धुएं की अधिकता से कई दमकलकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद टीम को दो भागों में बांटकर ब्रीदिंग ऑपरेटर सूट पहनाकर आग बुझाई गई। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह काबू में कर लिया गया।

Advertisement Advertisement

Lucknow, Uttar Pradesh: A late-night fire erupted at the Bank of Baroda branch located at the Shakuntala Mishra University campus on Mohan Road. Fire personnel from Alambagh Fire Station reached the site, broke the window to access the locked premises, and successfully brought… pic.twitter.com/TCbw7ht2rG

— IANS (@ians_india) November 26, 2025

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

एफएसओ के अनुसार शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। समय रहते आग को बाहर फैलने से रोक लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

6 लाख रुपए कैश सुरक्षित, 12 लाख का नुकसान

बैंक मैनेजर हिमांशु के मुताबिक हादसे में लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्ट्रॉन्ग रूम में करीब 6 लाख रुपये की नकदी रखी थी, जिसे आग की चपेट से बचा लिया गया। हालांकि, कई सरकारी दस्तावेज पूरी तरह जल गए।

तीन दिन कामकाज रहेगा प्रभावित

प्रबंधन के अनुसार अगले तीन दिनों तक शाखा का सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। ग्राहकों के जरूरी काम आसपास की अन्य शाखाओं में कराए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें : लड्डू गोपाल की अष्टधातु प्रतिमा चोरी, कहां से… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘महापापी’ को 20 साल की सजा का ऐलान
Next Article पछुआ हवा से तापमान गिरा, दो रोज बाद करवट ले सकता है मौसम

Related Posts

Headlines

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026
Headlines

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026
Headlines

कुख्यात राहुल दुबे का गुर्गा धराया, तुर्की मेड पिस्टल देख चौंकी पुलिस

April 27, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.