Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 12:36 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पछुआ हवा से तापमान गिरा, दो रोज बाद करवट ले सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश

पछुआ हवा से तापमान गिरा, दो रोज बाद करवट ले सकता है मौसम

November 26, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

UP : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ठंडी और शुष्क पछुआ हवा चल रही है। इसके कारण दिन और रात दोनों तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार तक हल्की गिरावट जारी रह सकती है। इसके बाद तापमान स्थिर हो सकता है और फिर धीरे-धीरे बढ़ोतरी भी शुरू हो सकती है।

कोहरे और धुंध से सुबह के घंटे प्रभावित

सुबह के समय कोहरा छाया रहने और दिन में धुंध बने रहने की संभावना जारी है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक-दो दिनों में तापमान थोड़ा और नीचे जा सकता है। इसके बाद कोहरे की घनत्व में कमी आएगी और कई स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिलेगा।

Advertisement Advertisement

कई शहरों में दिखी कम दृश्यता

मंगलवार सुबह बरेली और कुशीनगर में न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जिसे मध्यम कोहरा माना जाता है। गोरखपुर, आगरा, मुरादाबाद, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अलीगढ़, अमेठी, बलिया और प्रयागराज में हल्का कोहरा देखा गया। आगरा, गोरखपुर और अलीगढ़ में दृश्यता 500 मीटर रही जबकि लखनऊ में दृश्यता 1000 मीटर दर्ज की गई।

बुधवार और गुरुवार को भी गिरावट का असर

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान एक से दो डिग्री तक कम हुआ। बुधवार से रात का तापमान भी थोड़ा और गिर सकता है। शुक्रवार से मौसम में सुधार के साथ तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।

कोहरे से उड़े विमान प्रभावित, यात्रियों को इंतजार

मंगलवार को कोहरे के कारण अमौसी एयरपोर्ट पर कई उड़ानें देर से चलीं। एक दर्जन से अधिक विमान देरी का शिकार हुए, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी जयपुर जाने वाले यात्रियों को हुई। इंडिगो की उड़ान 6E-7027 शाम 7:30 बजे की जगह रात 10:55 बजे रवाना हुई। इसी तरह चंडीगढ़, पुणे, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली की उड़ानों में भी 45 मिनट से लेकर लगभग दो घंटे तक की देरी दर्ज की गई। कई आने वाली उड़ानों में भी देरी हुई, जिससे एयरपोर्ट की संचालन व्यवस्था प्रभावित रही।

इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में धधक उठा यह बैंक, धुआं-धुआं हो गया इलाका… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरात के अंधेरे में धधक उठा यह बैंक, धुआं-धुआं हो गया इलाका… देखें वीडियो
Next Article मौ’त की झपकी… झटके में चली गयी पांच लोगों की जान

Related Posts

Headlines

खाकी में बेटियों की दमदार परेड, सीएम बोले- यही है नई यूपी पुलिस

April 26, 2026
Headlines

31 साल बाद गिरफ्त में मासूम का का’तिल, यूट्यूब पर बना था ‘एक्स मुस्लिम’

April 25, 2026
उत्तर प्रदेश

‘नारी शक्ति’ का उबाल, सड़क पर उतरे सीएम योगी

April 21, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ब्लैक कॉफी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, लिवर से दिमाग तक असर

April 27, 2026

सीएम ने लिया सिरमटोली-कांटा टोली फ्लाईओवर का अपडेट, भू-अर्जन जल्द पूरा करने का आदेश

April 27, 2026

शहीदों के बच्चों के लिए बनेगा आवासीय विद्यालय, सीएम ने मांगी रिपोर्ट

April 27, 2026

बैंक में नौकरी का बड़ा मौका, इंडियन बैंक में 350 पदो पर Vacancy

April 27, 2026

पटना हाईकोर्ट का बड़ा झटका, वर्षों से पढ़ा रहे शिक्षकों की नौकरी खतरे में

April 27, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.