WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
पैरोट ऑस्ट्रेलिया में इन पतंगों पर निगरानी रखती हैं और उनकी एक वेबसाइट भी है। इसे दो साल पहले शुरू किया गया था ताकि बोगोंग पतंगों के प्रवास का नक्शा तैयार किया जा सके। साथ ही उनकी जनसंख्या में आने वाले बदलाव का पता लगाया जा सके। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड, न्यू साउथ वेल्स, विक्टोरिया और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया में बोगोंग के पतंगे बड़ी संख्या में पाए जाते थे। विक्टोरिया की एक गुफा से कुछ समय पहले 2 हजार साल पुराने बोगोंग पतंगे के जीवाश्म मिले हैं।मरिस्सा पैरोट ने कहा, ‘संकटग्रस्त जीवों की सूची में शामिल होना खूबसूरत बोंगोंग पतंगे के लिए वास्तव में बड़ा कदम है। यह वास्तव में बहुत दुखद मौका है क्योंकि यह जीव ऑस्ट्रेलिया की पहचान का हिस्सा है। लोग अपने बचपन से ही इसे याद रखते थे क्योंकि इसका झुंड कभी चांद को भी ढंक देता था, अब यह विलुप्तप्राय जीवों की सूची में शामिल हो गया है।’ जिन अन्य जीवों को इस सूची में शामिल किया गया है, उनमें कंगारू आइलैंड के जीव शामिल हैं जो साल 2019-20 में अग्निकांड के शिकार हो गए थे।

