Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 04:14 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना
Headlines

लड़कियों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के लिए वरदान बनी यह योजना

July 1, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
योजना
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा है, “21वीं सदी के भारत के तेज विकास के लिए महिलाओं का त्वरित विकास और उनका सशक्तिकरण काफी महत्वपूर्ण है।” उनके दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार ने एक समावेशी और महिला-नेतृत्व वाले विकास के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री द्वारा दिखाई गई राह पर आगे बढ़ते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य में सभी लोगों, विशेषकर लड़कियों के लिए शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करने के सक्रिय प्रयास किए हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में मेडिकल शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार इस बात को लेकर निरंतर प्रयासरत है कि राज्य की महिलाएं भी मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाएं और एक कुशल डॉक्टर बनकर स्वास्थ्य सेवाओं में अपना योगदान दें।

25,768 छात्राओं को डॉक्टर बनने के लिए मिली 772 करोड़ की सहायता

auto

मुख्यमंत्री कन्या केलवणी निधि योजना (एमकेकेएन) के अंतर्गत छह लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार की ऐसी छात्राएं, जो कक्षा 12 के बाद एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करती हैं, उन्हें राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा अब तक 25,768 छात्राओं को डॉक्टर बनने के लिए 772 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के तहत 4500 छात्राओं को 150 करोड़ रुपये की सहायता देने के लक्ष्य के सापेक्ष 5155 छात्राओं को 162.69 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।

उल्लेखनीय है कि गुजरात सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या केलवणी निधि योजना वर्ष 2017-18 में शुरू की थी। इस योजना के अंतर्गत, 6 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार की छात्राओं के लिए 50 फीसदी प्रवेश शुल्क राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित किया जाता है, जो अपने नीट स्कोर के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश प्राप्त करती हैं। इस सहायता के लिए छात्राओं की सामुदायिक पृष्ठभूमि को ध्यान में नहीं लिया जाता है।

“मुख्यमंत्री कन्या केलवणी निधि योजना के कारण ही मेडिकल में एडमिशन लेने का हौसला मिला”

अहमदाबाद के मणिनगर क्षेत्र में स्थित नरेन्द्र मोदी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डॉक्टर बनने वाली मूल जामनगर निवासी प्रतिभाबेन चौहाण कहती हैं, “एमबीबीएस करने के लिए प्राइवेट कॉलेजों की फीस बहुत ज्यादा होती है, इसलिए अच्छे नंबर एवं अच्छे कॉलेज में मेरिट में नाम होने के बावजूद आर्थिक स्थिति के सामान्य होने के कारण एडमिशन लेने में हिचकिचाहट होती है। लेकिन कई सीनियर डॉक्टरों के जरिए मुझे मुख्यमंत्री कन्या केलवणी निधि योजना के बारे में जानकारी मिली और मैंने आवेदन कर दिया। इस योजना के कारण ही मुझे प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में पढ़ने का हौसला मिला और आर्थिक दृष्टि से एक बड़ा सहारा मिला। मेरे साढ़े चार वर्षों की एमबीबीएस की शिक्षा के दौरान मुझे राज्य सरकार की ओर से कुल 25,48,000 रुपये की सहायता प्राप्त हुई। आज मैं डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार कर पाई हूं और अब स्नातकोत्तर की पढ़ाई की तैयारी कर रही हूं। मैं और मेरा परिवार इसके लिए गुजरात सरकार का बहुत आभार व्यक्त करते हैं।”

प्रतिभाबेन जैसी राज्य की अनेक महत्वाकांक्षी छात्राओं का डॉक्टर बनने का सपना आज राज्य सरकार की इस योजना के कारण साकार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें : क्लास फोर की मासूम के साथ महापा’प, संदेही प्रिंसिपल अरेस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article2025 में इस रोज से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना
Next Article CM हेमंत सोरेन ने डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्यकर्मियों को दिया यह संदेश

Related Posts

Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Headlines

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान- बिहार के 100 प्रोफेसर जाएंगे ऑक्सफोर्ड, लेंगे ट्रेनिंग

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.